/hindi-news-club/media/media_files/WVwoKotwIJujmEf3uYZh.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर राशिफल का आंकलन किया जाता है। कल सोमवार को ग्रह नक्षत्र के परिवर्तन से किसी को लाभ होता नजर आ रहा है तो किसी को सावधानी (daily horoscope 5 अगस्त 2024)से लेनदेन करने की जरूरत है।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार कल जहां मकर राशि वालों का विशेष आर्थिक लाभ हो सकता है और वो मकान, दुकान या कोई वाहन खरीद सकते हैं। वहीं कर्क राशि वालों को (कल का राशिफल 5 अगस्त 2024) सावधानी से लेनदेन करने की जरूरत है। आइये मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें कल का राशिफल।
मेष राशि (Aries, Mesh Rashi 5 August 2024)
कल का दिन मेष राशि वालों के लिए सतर्क रहने वाला रहेगा। कल आपको निवेश संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी, किसी प्रकार जोखिमग उठाने से परहेज करना होगा, अन्यथा दिक्कत हो सकती है।
परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपके लिए चुप रहना ही बेहतर रहेगा। काम का बोझ ज्यादा होने के कारण आपको परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में असमंजस रहने के कारण तनाव अधिक रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi 5 August 2024)
कल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप कोई नया काम करने का प्लान बना सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही दिक्कत का मिल बैठकर समाधान करना होगा।
ब्लड रिलेशन में चल रही अनबन को आप बातचीत से दूर करने की कोशिश करेंगे। छोटे बच्चे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप किसी से धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी।
मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi 5 August 2024)
कल का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सचेत रहने वाला रहेगा। कल आपको सोच समझकर अपने काम पूरे करने होंगे। कल आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
लव लाइफ वाले अपने लवर को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। कोई सहयोगी बिजनेस में आपका नुकसान करा सकता है। कल आप ससुराल जनों से कोई लेनदेन न करें।
कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi 5 August 2024)
कल का दिन कर्क राशि वालों के लिए सतर्क रहने वाला रहेगा। कल आप किसी भी प्रकार के लेनदेन जल्दबाजी में ना करें, अन्यथा दिक्कत हो सकती है। कल आप किसी को धन उधार न दें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।
पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। पारिवारिक सदस्य को नई नौकरी मिलने के कारण परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। विरोधी आपके कामो में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि (Leo, Singh Rashi 5 August 2024)
कल का दिन सिंह राशि वालों परेशानी वाला रहेगा। कल आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कल आप बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से बचें, अन्यथा समस्या हो सकती है। माता-पिता से किसी बात को लेकर अनबन होने के कारण आप परेशान रहेंगे।
विद्यार्थियों को किसी कोर्स में दाखिला मिल सकता है और उनकी कहीं बाहर पढ़ाई करने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपका कोई पुराना दोस्त लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo sun sign 5 August 2024)
कल का दिन कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। किसी काम को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। माता जी के स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने के कारण आप चिंतित रहेंगे। आप आपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। कल शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपका कोई छुपा हुआ राज साथी के सामने आ सकता है, जो वाद विवाद की वजह बनेगा।
तुला राशि (Libra, Tula Rashi 5 August 2024)
कल का दिन तुला राशि वालों के लिए परेशानी वाला रहेगा। कल नौकरीपेशा वालों की अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
कल जल्दबाजी में आप कोई भी फैसला ना लें। आप कामों को लेकर परेशान रहेंगे। आपको किसी दोस्त की कोई बात बुरी लग सकती है। कोई पुरानी डील समस्या बन सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi 5 August 2024)
कल का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। कल किसी काम के लिए लंबी यात्रा पर जाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है।
आपकी कोई कीमती चीज के खोने व चोरी होने की संभावना है। बिजनेस में आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। कल आप अपने धन को लेकर सावधान रहें और किसी को उधार न दें। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi 5 August 2024)
कल का दिन धनु राशि वालों के लिए दिक्कत भरा रहेगा। कल सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों के काम बढ़ने से उनको परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से समय देखकर बातचीत करनी होगी।
बच्चे आपकी ओर से दी गई किसी जिम्मेदारी में ढील कर सकते हैं, जो आपको परेशानी देगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य गिरावट आ सकती है, जिससे आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी।
मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi 5 August 2024)
कल का दिन मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। कल आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। कल किसी नए मकान, वाहन व दुकान आदि की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा।
कल किसी सरकारी स्कीम में भी निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार में नौकरीपेशा वाले किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi 5 August 2024)
कल का दिन कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। कल आपके बिजनेस में प्रगति होगी, जिससे दिल खुश होगा। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने के कारण माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी की कही सुनी बातों पर ध्यान ना दें।
आपको आसपास रहने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि दोस्त के रूप में कुछ आपके शत्रु हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।
मीन राशि (Pisces, Meen Rashi 5 August 2024)
कल का दिन मीन राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना होगा, नहीं तो अचानक खराबी के कारण आपका ज्यादा खर्चा हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते लटक सकती है।