/hindi-news-club/media/media_files/qEnYwDcerF2JRrLahsOG.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज ग्रह नक्षत्र परिवर्तन से बन रहे योग के कारण कई राशि के जातकों को (daily horoscope 20 July 2024) आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार आज शनिवार को मिथुन राशि के (आज का राशिफल 20 जुलाई 2024) जातकों की जहां संपत्ति बढ़ सकती है, वहीं उनके बिजनेस में भी बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। आइये मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries, Mesh Rashi 20 July 2024)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सतर्कता बरतने वाला रहेगा। आज अपने आपको झगड़े व विवाद से दूर रखें और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की कोशिश करें। आपको अपनी वाणी ((दैनिक राशिफल 20 जुलाई 2024) ) पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको लेनदेन के मामले में सावधान रहना होगा, अन्यथा आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। चोट व दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। बिजनेस अच्छा चलेगा और इनकम बरकरार रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi 20 July 2024)
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा और इनकम में भी इजाफा होगा। कानूनी अड़चनें दूर होंगी और परिस्थितियां लाभकारी बनेगी । बिजनेस में लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज निवेश करना फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi 20 July 2024)
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। उन्नति के के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। संपत्ति में इजाफा होगा और कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के आपके प्रयास सफल होंगे। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi 20 July 2024)
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आनंददायक रहेगा। आज आप किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। मनपसंद व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं। आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक व्यस्तता रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। परिवार की चिंता रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा। प्रभावशाली लोगों से परिचय होगा। लापरवाही न करें।
सिंह राशि (Leo, Singh Rashi 20 July 2024)
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सतर्कता बरतने वाला रहेगा। आज आपको जोखिम भरे कामों से परहेज करना होगा । विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। दुखद समाचार मिल सकता है। स्वस्थ रहें। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा और आय में निश्चितता बनी रहेगी। अपना कीमती सामान संभालकर रखें। परिश्रम अधिक रहेगा।
कन्या राशि (Virgo sun sign 20 July 2024)
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज नौकरीपेशा वालों का प्रभाव बढ़ेगा और उच्चाधिकारी का सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक चिंताएं बढ़ेंगी। शत्रुओं से सावधान रहें। आज निवेश करने से आपको लाभ होगा । घर और बाहर आपकी पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। जोखिम भरे कामों से बचें।
तुला राशि (Libra, Tula Rashi 20 July 2024)
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे खुशियों का वातावरण रहेगा। आज आपके मन में कोई बड़ा काम करने का विचार आएगा, लेकिन जल्दबाजी करना ठीक नहीं है। आज आपको बिजनेस में लाभ होगा और आय में निश्चितता रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi 20 July 2024)
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज आप जोश के साथ काम कर पाएंगे। कोई बड़ा काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको कोई उपहार या सौगात मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को काम मिल सकता है। आज बिजनेस में फायदा होगा और नौकरीपेशा वालों की तरक्की हो सकती है। आज निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और भाग्य भी अनुकूल रहेगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi 20 July 2024)
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए टेंशन वाला रहेगा। आज आपका अनावश्यक खर्चा होगा और स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, जिस कारण चिंता और तनाव रह सकता है। लेनदेन के मामले में लापरवाही करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। बेवजह के वाद विवाद से बचें। परेशानियों से दूर रहें। आवक में निश्चितता रहेगी।
मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi 20 July 2024)
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। इसलिए प्रयास करते रहें। आज आपके लिए यात्रा लाभकारी रहेगी और भाग्य भी साथ देगा। रोजगार में वृद्धि होगी और इनकम भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा वालों का प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों के सहयोग से सुख सुविधा बढ सकती है। घर-बाहर जीवन सुखमय रहेगा। जोखिम भरे कामों से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi 20 July 2024)
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज आप कोई नई योजना पर काम कर सकते हैं। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिल सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिल सकता है। नया काम मिल सकता है। बाहर जाने का मन करेगा। प्रसन्नता और संतुष्टि रहेगी। जल्दबाजी न करें।
मीन राशि (Pisces, Meen Rashi 20 July 2024)
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको सत्संग से लाभ मिल सकता है और आपका व्यापार भी बढ़ सकता है। आज आपको सरकारी सहयोग मिलेगा और लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। आज आपको हर तरफ से सफलता मिलेगी और खुशियों में इजाफा होगा। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।