/hindi-news-club/media/media_files/dUVcQ17Xg1yb50uPc3LB.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : ग्रह नक्षत्र के बदलाव से बन रहे योग के कारण कल मंगलवार का दिन कई राशि वालों के लिए मंगलकारी रहेगा और कुछ राशि के जातकों के लिए सतर्क रहना जरूरी है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार कल (23 July ka Rashifal) वृषभ राशि वालों को जहां अटका हुआ धन मिल सकता है, वहीं मिथुन राशि वालों को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आइये जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, Mesh Rashi 23 July 2024)
कल का दिन मेष राशि वालों के लिए परेशानी वाला रहेगा। कल आपको बिजनेस प्लानिंग से नुकसान हो सकता है। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहना होगा और अपने काम को सोच समझकर करना होगा। पार्टनरशिप में काम करने से आपको नुकसान हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi 23 July 2024)
कल का दिन वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। कल आपको अटका हुआ धन मिल सकता है और आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कल आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नए कोर्स की तैयारी कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi 23 July 2024)
कल का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सतर्क रहने वाला रहेगा। कल आप विरोधियों से सावधान रहें। छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। अपना गुप्त राज किसी बाहरी व्यक्ति को न बताएं। आप संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है।
कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi 23 July 2024)
कल का दिन कर्क राशि वालों के लिए भागदौड़ वाला रहेगा। आप व्यापार में कुछ फेरबदल कर सकते हैं। निजी नौकरी करने वालों को कड़ी मेहनत करनी होगी, नहीं तो अधिकारी नाराज हो सकते हैं। अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या व द्वेष की भावना न रखें। कोई पारिवारिक विवाद समाप्त हो सकता है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo, Singh Rashi 23 July 2024)
कल का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कल आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप जरूरत को लेकर माता-पिता से बात कर सकते हैं। घर पर कोई मेहमान आ सकता है। किसी दोस्त को मन की बात कह सकते हैं। लव लाइफ वालों को प्रियतम की कोई बात बुरी लग सकती है। पुराने लेनदेन का मामला समय रहते सुलझ सकता है।
कन्या राशि (Virgo sun sign 23 July 2024)
कल का दिन कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। कल आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। आप दान पुण्य के कार्य में धन खर्च कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। आपको प्लानिंग के साथ अपने काम करने होंगे।
तुला राशि (Libra, Tula Rashi 23 July 2024)
कल का दिन तुला राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। कल आप ऊर्जावान रहेंगे और बिजनेस से संबंधित दिक्कतों को आसानी से दूर कर सकते हैं। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। अधिक काम होने के कारण आप परेशान रह सकते हैं और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रह सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi 23 July 2024)
कल का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर वाद विवाद में ना पड़ें, अन्यथा वह कानूनी मामला बन सकता है। आप बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। ऑनलाइन काम करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi 23 July 2024)
कल का दिन धनु राशि वालों लाभकारी रहेगा। कल आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कार्य क्षेत्र में नया पद मिलने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में आई कटुता दूर हो सकती है। कोई सम्मान मिलने से आप खुश रहेंगे। आप अपने किसी दोस्त संबंधी योजना के बारे में बात कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi 23 July 2024)
कल का दिन मकर राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। कल आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा और बिजनेस में नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर हो सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में प्रेम की एंट्री हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi 23 July 2024)
कल का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। आपको खानपान पर कंट्रोल करना होगा, अन्यथा स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद दूर करने होंगे। शेयर मार्केट में सोच विचार कर निवेश करना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा।
मीन राशि (Pisces, Meen Rashi 23 July 2024)
कल का दिन मीन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आप बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको बच्चों के साथ मित्र बनकर बात करनी होगी, नहीं तो वो भटक सकते हैं। पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी।