/hindi-news-club/media/media_files/7XD494LAcqpkImRq2Q9p.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : ज्योतिष व पंचांग के अनुसार कल का दिन कई राशि के जातकों के लिए सुफलदायी रहेगा। वहीं दूसरी ओर कई के लिए चुनौतियों और परेशानियों से भरा रह सकता है। इसके लिए सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। हालांकि मेष, मिथुन, तुला व कन्या राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।
मेष राशि (Aries, Mesh Rashi 29 July 2024)
कल का दिन (Kal Ka Rashifal, 29 July 2024)आपके लिए शुभ रहेगा। परिवारिक लोगों से मधुर संबंध रहेगा। नौकरीपेशा जातक को शुभ समाचार मिल सकता है। मांगलिक अवसर (कल का राशिफल)प्राप्त होंगे। आय निरंतर बनी रहेगी। मां लक्ष्मी की उपासना करें लाभ मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शुभ अंक पांच है।
वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi 29 July 2024)
कल का दिन आपके लिए कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। अध्यात्म में समय बिताना सही रहेगा। कल किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी की तलाश करने वालों का मन प्रसन्न होगा। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। शुभता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।
मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi 29 July 2024)
कल का दिन सफलताओं से भरा रहेगा। नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को भी कई तरह के लाभ मिलने की संभावना है। मेडिटेशन या भक्ति भाव से लाभ होगा। हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi 29 July 2024)
कल का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। कर्क राशि वाले जातकों के लिए समय बदलाव वाला चल रहा है। वित्तीय मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आसानी से आगे बढ़ेंगे । रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मेडिटेशन करें लाभ मिलेगा। शुभ अंक चार है।
सिंह राशि (Leo, Singh Rashi 29 July 2024)
कल का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में ज्यादा व्यतीत होगा। अनावश्यक खर्चों से आपको बचकर चलना होगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। कार्य स्थल पर बाल विवाद हो सकता है। लेकिन राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए समय बेहतर है रुके हुए काम बनेंगे। आपके लिए शुभ अंक 8 व शुभ रंग पीला है।
कन्या राशि (Virgo sun sign 29 July 2024)
कल आपकी व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक रूप से मजबूती प्राप्त करेंगे। विरोधियों को झुकाने की ताकत प्राप्त होगी। नौकरी में बदलाव सम्भव है निरर्थक भाग दौड़ बनी रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। हल्का नीला और आसमानी रंग आपके लिए शुभ है।
तुला राशि (Libra, Tula Rashi 29 July 2024)
कल का दिन आपके लिए बेहर खास रहेगा। ईश्वरीय शक्तियां आपका साथ देंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय चल रहा है। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। नीला रंग शुभ है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi 29 July 2024)
कल कई दिनों से अटके काम बनने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। आय की दृष्टि से समय उत्तम है। आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। तीर्थ यात्रा या लंबी यात्राएं होगी। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, शुभ रंग लाल है।
धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi 29 July 2024)
कल का दिन आपके लिए परेशानी भरा रह सकता है। दूर की यात्रा के संयोग बन सकते हैं। विवाहित लोगों का जीवन नीरस रहने की संभावना हैं। आपका अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता हैं। ऐसे में उनसे खुलकर बात करें अन्यथा बात बढ़ जाएगी। वाद विवाद से बचे। भगवान शिव की पूजा करें। गुलाबी रंग शुभ रहेगा।
मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi 29July 2024)
कल परिजनों से संबंध मधुर बनेंगे। विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। सोमवार का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ आनंद वाले पल व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। कल से ज्यादा खर्च होंगे, जिसके कारण मन विचलित रहेगा। अगर आप राजनीति से जुड़ी हैं तो समय उत्तम है । स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
कुम्भ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi 29 July 2024)
कल का दिन आपके लिए बेहद खास है। लाख कोशिश करने के बाद भी विरोधी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। कारोबार में और करियर में बढ़ोतरी मिलेगी। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मां लक्ष्मी की उपासना करें। आपके लिए शुभ रंग काला है।
मीन राशि (Pisces, Meen Rashi 29 July 2024)
कल का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा, इसलिए संभलने की जरूरत है। आपका अपने बॉस या सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है। घर-परिवार की चिंता रहेगी तथा स्वास्थ्य गिर सकता है। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं, न ही किसी के बहकावे में आएं। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन सतर्क रहकर जीत पा सकते हैं। शुभ रंग लाल है।