Bad Cholesterol होगा कंट्रोल, इन दो चीजों का करें सेवन

How To Control Bad Cholesterol : शरीर में जब बैड कोलेस्ट्रोल अधिक बढ़ जाता है तो दिल संबंधी बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। ऐसे में इसे नियंत्रित व संतुलित करने की जरूरत होती है। इसे दो चीजों के सेवन से ही कम किया जा सकता है। आइये जानें इनके बारे में।

author-image
Hindi News Club
New Update
Bad Cholesterol होगा कंट्रोल, इन दो चीजों का करें सेवन

Hindi News Club (ब्यूरो) : हर रसोईघर में कई मसाले, सब्जी व अन्य चीजें ऐसी होती हैं जो आपकी अच्छी सेहत का आधार होती हैं। इनमें लहसुन व गुड़ ऐसी ही चीजें हैं जो आपको दिल की बीमारियों से छुटकारा दिलाती हैं। बैड कोलेस्ट्रोल से दिल  (Bad Cholesterol Effects)के रोग बढ़ते हैं और लहसुन तथा गुड़ बैड कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा शरीर को कई तरह के रोगों से भी छुटकारा दिलाते हैं।


लहसुन और गुड़ का मिश्रण है रामबाण

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल(Health tips)करना है तो आप एक कटोरी में लहसुन की कुछेक कलियां छील लें। अब इसमें एक चम्मच गुड़ का पाउडर मिला दें। इन दोनों को अच्छे से मिला लें। लहसुन और गुड़ से बनी यह चटनी हार्ट हेल्थ के लिए अच्छी होती है। इससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल (Bad Cholesterol ko kaise control kre)में रहता है। लहसुन और गुड़ में कई तरह के औषधीय गुण भी होते हैं। पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में लहसुन और गुड़ का मिश्रण रामबाण माना जाता है। 


खाली पेट चटनी करेगी फायदा

हर रोज सुबह खाली पेट लहसुन और गुड़ की चटनी बनाकर खाना कोलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol kam kre)को कम करता है। इस चटनी को खाने के बाद पानी पीना सही रहता है। यह चटनी कोलेस्ट्रोल को तो नियंत्रित करती ही है, साथ ही अन्य बीमारियों से भी छुटकारा दिलाती है। दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी और जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए इस चटनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्किन हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छी होती है। चेहरे व त्वचा में निखार व चमक लाने के लिए भी यह चटनी काफी उपयोगी है। 


ओट्स का सेवन फायदेमंद

सुबह के समय ओट्स का सेवन सेहत (Bad Cholesterol ke side effects)के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में ओट्स मदद करते हैं। इसके अलावा हरी सब्जियां भी कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक हैं। पालक, मेथी, धनिया, पुदीना इसके लिए सबसे बेहतर माने गए हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बादाम, अखरोट और मौसमी फलों का सेवन करना अच्छा रहता है। योग व एक्सरसाइज (Bad Cholesterol kam krne ke treeke)को भी इसमें लाभदायक बताया गया है। इन सब चीजों को करने के बाद भी अगर आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर कम नहीं होता है, तो विशेषज्ञ चिकित्सक से जरूर परामर्श करें व उपचार की जरूरत है तो वह भी करांए। 

 

बैड कोलेस्ट्रॉल के हाई होने से ये होती हैं समस्याएं


अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल हाई(Bad Cholesterol Ke nuksan)हो जाए तो कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। ये दिल, किडनी सहित अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है। इससे बचने के लिए खान-पान में बदलाव बहुत जरूरी है। बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम (Bad Cholesterol kaise kam kre) करने के लिए संतुलित आहार लें। इसके लिए अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकती हैं। अंडे का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा मछली और चिकन खाना भी फायदा दे सकता है। इनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकती है।

Health Tips Health care Tips लाइफस्टाइल लाइफस्टाइल की खबरें health tips in hindi how to control cholestrol health benefits of roasted gram How to control Diabetes How To Control Bad Cholesterol Bad Cholesterol ko kaise control kre Bad Cholesterol effects Bad Cholesterol kam kre Bad Cholesterol kam krne ke treeke