Best nightlife city : नाइटलाइफ के लिए मशहूर हैं दुनिया के ये शहर

आजकल बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोगों को दिन में अपने लिए काफी कम समय मिल पाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग नाइटआउट पर जाना पसंद करते हैं। आज हम आपको नाइटलाइफ के लिएश मशहूर कुछ शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

author-image
Hindi News Club
New Update
Best nightlife city : नाइटलाइफ के लिए मशहूर हैं दुनिया के ये शहर

Hindi News Club (ब्यूरो)। घूमने फिरना किसे पसंद नहीं होता। बहुत से लोग दिनभर की थकान को दूर करने के लिए नाइटलाइफ एंजॉय करना पसंद करते हैं। पश्चिमी देशों में नाइट लाइफ का कल्चर खूब मशहूर है। अब ये इंडिया में भी कई जगहों पर देखा जाने लगा है। लोग नई-नई जगहों पर जाते हैं, वहां के नए खाने का स्वाद लेते हैं और साथ ही प्रसिद्ध जगहों पर घूमते हैं और इन यादों को तस्वीरों और वीडियो में हमेशा के लिए कैद कर लेते हैं।
 ऐसे में कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने पार्टनर संग, तो कोई अपने परिवार के साथ घूमने जाता है। अगर युवाओं की बात करें तो वह ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां की नाइटलाइफ  (night life) बेहद शानदार हो।     लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के वो कौन से देश हैं जो नाइटलाइफ के लिए मशहूर हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं - 


रियो डी जनेरियो टॉप पर है। ये ब्राजील का शहर है जो नाइटलाइफ (Best Nightlife Place) के लिए काफी मशहूर है। यहां पर नाइटलाइफ एंजॉय करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। 

 

मनीला- फिलीपींस की राजधानी यह संस्कृति और आधुनिकता का एक सुंदर मिश्रण है। यहां की समृद्ध सड़कें और उंची इमारतें शहर की खूबसूरती को चारचांद लगाती हैं। इस शहर की नाइटलाइफ सबसे आकर्षक विशेषताओं में से एक है। 

 रीपरबैन यूरोप

रीपरबैन यूरोप का सबसे बड़ा रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट भी है। इस क्षेत्र की सड़कें बार, रेस्तरां, थिएटर और क्लबों से समान रूप से सजी हुई हैं जो जर्मनी की नाइटलाइफ़ का अनुभव करने का सबसे अच्छा मौका देती हैं।


 ग्वादलजारा- मेक्सिको की नाइटलाइफ बेहतरीन होती है। यहां पर आप  मैक्सिकन व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं और कुछ बेहतरीन संगीत के साथ थिरकते हुए अपने ड्रिंक्स का मज़ा लें सकते हैं। रात के 11 बजे के बाद यहां बार जगमगाता नाइट क्लब बन जाता हैं। 

 

 ऑस्टिन- अमेरिका 


अगर आप नाइटलाइफ एंजॉय करने के लिए ऑस्टिन जा रहे हैं तो इस शाम को आप कभी नहीं भूला पाएंगे। ऑस्टिन की नाइटलाइफ़ में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है, और चाहे आप वाइन, क्राफ्ट बीयर का मजा ले सकते हैं। ऑस्टिन के कुछ बेहतरीन बार, नाइट क्लब शाम होने के बाद रंगीन हो जाते हैं। 

Best nightlife in city Nightlife Best nightlife city