Fat Loss Tips : आटे में मिलाएं ये चीजें, रोटी घटा देगी चर्बी

How To Reduce Fat : शरीर में बढ़ते फेट से परेशान हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। दरअसल लगातार बढ़ती चर्बी कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। अगर आप आटे में कुछ खास चीजें मिला लेंगे तो रोटी खाकर चर्बी घटा सकते हैं।

author-image
Hindi News Club
New Update
Fat Loss Tips : आटे में मिलाएं ये चीजें, रोटी घटा देगी चर्बी

Hindi News Club (ब्यूरो) : आज के जमाने में फास्ट फूड का काफी क्रेज हो चला है। ऐसे में फास्ट फूड कई रोगों को भी जन्म दे सकता है। कई लोग गलत खान-पान या अन्य कारणों से बढ़ रही चर्बी (How to reduce fat) से परेशान हैं। ऐसे में कई सोचते हैं कि अधिक रोटी खाने (How To Reduce Fat without Dieting )से ऐसा होता है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। इसके कई और कारण भी हो सकते हैं। आप रोटी के लिए तैयार किए जा रहे आटे में कुछ खास चीजें मिला लेंगे तो आप चर्बी बढ़ने की समस्या (How To Reduce Fat) से छुटकारा पा सकते हैं। 

 

पेट व कमर की चर्बी को करें कम


चर्बी का रोग ऐसा है जो अनेक रोगों को जन्म दे सकता है। यह शरीर के कई हिस्सों में बढ़ सकती है। पेट की चर्बी, कमर का बढ़ना (fat ko kaise km kre)इसमें शामिल हैं। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसा नहीं है कि डाइट और व्यायाम से ही वजन कम किया जा सकता है, इसे खाने की चीजों व आदतों में बदलाव लाकर भी कम किया जा सकता है। आटे में कुछ खास चीजें मिलाकर (fat km krne ke tareeke)ना सिर्फ अपनी रोटी को पौष्टिक बना सकते हैं, बल्कि शरीर की चर्बी को भी कम कर सकते हैं।

 

इन चीजों को मिलाएं रोटी के आटे में


अलसी का पाउडर (Flaxseed powder) –  अलसी फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है। यह वजन कम करने में मदद करती है। 1-2 चम्मच अलसी का पाउडर आटे में गूंथते समय मिला दें। इससे रोटी में पौष्टिकता आएगी व पेट की चर्बी घटेगी।

मेथी  के दाने (Fenugreek seeds)–   मेथी कई रोगों का निदान करने में सक्षम है। इसके दानों में भी वजन कम करने के गुण होते हैं। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह पीस लें और फिर आटा गूंथते समय उसमें मिला दें। इससे रोटी में फाइबर की मात्रा बढ़ जाएगी, जिससे आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा और भूख भी बार-बार नहीं लगेगी।

 

जीरा पाउडर व पालक से घटती है चर्बी

 

जीरा पाउडर (Cumin powder)–  जीरे का उपयोग डेली यूज में होता है। हर सब्जी का जायका इसके बिना अधूरा है। यह कई रोगों को दूर करता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट की चर्बी कम करने में भी यह सहायक है। आटा गूंथते समय एक चम्मच जीरा पाउडर मिला लेंगे तो इससे स्वादिष्ट रोटियां बनेंगी और पाचन शक्ति भी बढ़ेगी।


ओट्स का पाउडर (Oats powder)–   ओट्स में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ये तत्व वजन कम करते हैं। आटा गूंथते समय आप ओट्स का पाउडर मिला सकते हैं। इससे जी भरकर रोटी खाने के बाद भी चर्बी नहीं बढ़ेगी, बल्कि कम होगी।

पालक की प्यूरी (Spinach puree) – पालक में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। पालक वजन (वजन कम करने के तरीके) को कम करने में पूरी तरह से सहायक होती है। सबसे पहले आप पालक को उबालकर प्यूरी बना लें और फिर आटा गूंथते समय उसमें इसकी उचित मात्रा मिला दें। इससे आपकी रोटियों में पोषण तो बढ़ेगा ही, साथ ही चर्बी भी कम होगी। हालांकि इस संबंध में अपने चिकित्सक से जरूर परामर्श कर लें।

Fat Loss Tips How to reduce fat चर्बी कम कैसे करें मोटापा कैसे घटाएं वजन कैसे घटाएं बिना डाइटिंग वजन कैसे घटाएं