/hindi-news-club/media/media_files/qO2M0Dpe3qhWQTV43oN0.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : सुबह उठते ही अनेक लोग खाली पेट (Khali pet kitna pani pina chahiye)पानी पीते हैं। कितना पानी पीना चाहिए, इस बारे में सही से कम ही लोग जानते हैं। एक निश्चित मात्रा से ज्यादा पानी पीना सेहत (Lifestyle)के लिए खतरनाक भी हो सकता है। इसकी कितनी मात्रा सही रहती है और किस उम्र वालों को कितना पानी पीना चाहिए, इस बारे में जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन
स्वास्थ्य विज्ञान के अनुसार हमारा शरीर इलेक्ट्रोलाइट्स (health care tips)के संतुलन पर निर्भर करता है। पानी में कई तरह के तत्व होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। यह भी बता दें कि इलेक्ट्रोलाइट्स मिनरल्स जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण कामों में मदद करते हैं। जब हम एक निश्चित मात्रा से ज्यादा पानी पीते हैं तो यह संतुलन बिगड़ सकता है। इससे कमजोरी, थकान, और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
किडनी पर यह पड़ता है असर
हमारे शरीर में किडनी का काम शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालना होता है। जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर किडनी पर दबाव बढ़ जाता है। इससे किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है और कुछ समय बाद किडनी से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
बढ़ सकती है हीपोनेट्रेमिया की समस्या
ज्यादा पानी पीने से शरीर में कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। सोडियम की उचित मात्रा भी हमारे शरीर के लिए जरूरी है। ज्यादा पानी पीने से सोडियम का स्तर भी कम हो सकता है, जिसे हीपोनेट्रेमिया कहते हैं। इसके लक्षणों में उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन, और सिरदर्द शामिल हैं। अगर समय रहते इसक उचित उपचार न करवाया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है।
बिगड़ सकता है पाचन तंत्र
खाली पेट ज्यादा पानी पीने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इससे पेट में गैस की समस्या होने लगती है। इसके अलावा अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट
सुबह खाली पेट पानी पीने को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह उठते ही पानी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसकी मात्रा उचित होनी चाहिए। सामान्य तौर पर 1-2 गिलास पानी पर्याप्त होता है। इससे ज्यादा पानी पीना भी गलत साबित हो सकता है। खासकर अगर आपका पेट खाली हो।
पानी पीने का सही तरीका और उचित मात्रा
गुनगुना पानी पिएं : सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना सेहत की लिए सही रहता है। यह पाचन तंत्र को सही रखता है।
घूंट-घूंटकर पिएं पानी : एक साथ ज्यादा पानी नहीं पीना (Pani ki Kitni matra sahi rahti h) चाहिए। खड़े होने के बजाय बैठकर धीरे-धीरे पानी पिएं ताकि शरीर उसे अच्छे से अवशोषित कर सके। घूंट-घूंटकर पानी पीना सही रहता है।
शरीर की जरूरत पर करता है निर्भर : हर व्यक्ति के शरीर की जरूरतें अलग होती हैं। अपनी दिनचर्या, कार्य, श्रम, मौसम, तापमान और शारीरिक गतिविधियों पर पानी की मात्रा निर्भर करती है। उसी हिसाब से पानी पीएं।
Disclaimer : खबर में दी गई जानकारी विभिन्न सूचनाओं व रिपोर्टस पर आधारित है। इसलिए आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह जरूर करें।