/hindi-news-club/media/media_files/7RAWQpX8jOkXSUnl8f2r.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : आज के समय में हार्ट की बीमारी आम हो गई है। इसके कई कारण हैं। इससे बचाव के लिए जीवनशैली व खान पान को सही रखना बहुत जरूरी है। इसके बावजूद कई बार इंसान हार्ट अटैक के लक्षणों से घिर जाता है। इन लक्षणों की अनदेखी करना जान पर भारी पड़ सकता है। इस रोग से बचने के लिए शुरुआती लक्षणों में ही डाक्टर से उपचार करा लेना चाहिए। अक्सर हार्ट पेशेंट्स (heart attack patients)में इस बात को संशय रहता है कि वे कोई फिजिकल वर्क करें या नहीं, एक्सरसाइज भी उनमें से एक है। यहां आपको बता रहे हैं कि हार्ट पेशेंट एक्सरसाइज (Exercise after Heart Attack)करें या नहीं। इसे लेकर क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
जान लें सच्चाई
हार्ट अटैक व अन्य रोगों से बचने के लिए एक्सपर्ट्स हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की सलाह देते हैं। जीवन में व्यायाम, योग व एक्सरसाइज हमें रोगों से दूर रखते हैं, लेकिन क्या हार्ट अटैक के रोगी को एक्सरसाइज से दिक्कत हो सकती है या सही रहेगी। कई लोग मानते हैं कि दिल का दौरा पड़ने के बाद एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। इस बात में कितनी सच्चाई है, आइये जानते हैं।
कुछ एक्सरसाइज हैं जो दिक्कत दे सकती हैं
हार्ट अटैक के रोगी को जरूरी नहीं कि हर एक्सरसाइज दिक्कत देगी। इससे बचने के लिए नियमित तौर पर योग-एक्सरसाइज करना फायदेमंद भी होता है। यह एक्सरसाइज व उसे करने के तरीके पर निर्भर करता है। हार्ट अटैक आने (How to prevent heart attack) के बाद कुछ एक्सरसाइज सेहत को नुकसानदायक पहुंचा सकती हैं। कार्डियोलॉजिस्ट्स का कहना है कि हार्ट अटैक आने के बाद कुछ दिनों तक हार्ड वर्कआउट करने से बचना चाहिए। हेवी एक्सरसाइज न करें, वरना दिल पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। हाई डेंसिटी एक्सरसाइज से बचना चाहिए। ऐसा व्यायाम न करें, जिसमें ज्यादा ताकत व श्रम लगता हो।
बरतनी चाहिए एहतियात
हार्ट अटैक आने की स्थिति भी देखी जाती है। उसका भी अलग-अलग स्तर होता है। यह चिकित्सक ही सही तरीके से बता पाता है कि हार्ट का रोगी क्या करे और क्या न करे। शुरू में तो बिस्तर से उठकर चलना भी मुश्किल होता है। चिकित्सक भी धीरे-धीरे कुछ समय तक चलना शुरू करने की सलाह देते हैं। बाद में सुधार होने पर गति व समय को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि हार्ट अटैक के ज्यादातर मामलों के बाद एक्सरसाइज के दौरान एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।
हार्ट अटैक के रोगी क्या करें और क्या नहीं
1. एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें, खुद से कोई एक्सरसाइज न आजमाएं
2. हार्ट अटैक के बाद स्लो रनिंग या वॉक करनी है तो चिकित्सक की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
3. खुली हवा में टहलना फायदेमंद रहता है। इससे पूरी ऑक्सीजन मिलती है।
4. हफ्ते में कम से कम 5 दिन स्लो रनिंग या वॉक करें, या एक दिन छोड़कर एक दिन का फॉर्मूला भी अपना सकते हैं।
5. रनिंग या वॉक करते समय हार्ट या शरीर में कोई दिक्कत महसूस हो तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
हार्ट अटैक के लक्षण
हार्ट अटैक के लक्षण (symptoms of heart attack)नजर आने पर सही इलाज करवाना जरूरी है। चेस्ट पेन, दिल की धड़कन का असामान्य होना इसके शुरुआती लक्षण होते हैं। इसी समय पर जांच करवा कर उपचार करवाना बेहतर रहता है। इसके अलावा संतुलित भोजन और तनावमुक्त जीवन हार्ट अटैक का खतरा कम करता है। फिर भी हार्ट पेशेंट हर मामले में संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह जरूर लें।