Health Tips : रोजाना खाली पेट खाएं ये चीजें, हरदम रहेंगे फिट और हेल्दी

आप सुबह उठते ही क्या खाते-पीते हैं, सेहत के मामले में यह बहुत ज्यादा मायने रखता है। कई चीजें ऐसी होती हैं जो खाली पेट खाने से फायदा देती हैं तो कई सेहत की बैंड भी बजा देती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं,

author-image
Hindi News Club
New Update
Health Tips : रोजाना खाली पेट खाएं ये चीजें, हरदम रहेंगे फिट और हेल्दी

Hindi News Club (ब्यूरो) : लंबे समय तक फिजिकली फिट (Health Care Tips) रहने के लिए बेहतर खान-पान का होना बहुत जरूरी है। सेहतमंद बने रहने के लिए क्या खाना चाहिए और किस समय व कितनी मात्रा में खाना चाहिए, यह बहुत मायने रखता है। बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जो खाली पेट खाने से आपको कई बीमारियों से दूर रखते हुए फिट बनाए (Lifestyle News) रखेंगी। जानिये उनमें कौन-कौन सी चीजें शामिल हैं।

 

पपीता पाचन शक्ति के लिए बेहतर


पपीता पेट के रोगों को दूर भगाने में सहायक होता है। पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए  भी इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह इसे खाली पेट खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, इसके अलावा पपीते में विटामिन-सी (Vitamin C Kisme Hota h)भी पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है।

सब्जियों का जूस


खाली पेट कई सब्जियों का जूस पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ (Khali Pet Kya Khaye kya nahi) बाहर निकलते हैं। इसके लिए आप कच्ची सब्जियों का जूस यानी खीरा, चुकंदर और टमाटर का जूस पी सकते हैं। इससे आपके सेहत को काफी फायदा मिलता है। यह चुस्ती बनाए रखता है।


सौंफ का पानी पीने के ये हैं फायदे


सौंफ के बीज से व्यक्ति को मेटाबॉलिज्म (Metabolism Boost kaise kren)मजबूत बनता है। यह वजन कम करता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ का पानी (Sonf ka pani kb Pina chahiye) पीते हैं, तो इससे सूजन, अपच और गैस की समस्या कम हो सकती है। ध्यान रखें कि पहले ही किसी रोग से ग्रस्त व्यक्ति इसे चिकित्सक की सलाह लेकर पीएं। इसे अधिक मात्रा में नहीं पीना चाहिए।

 

केला सेहत के लिए फायदेमंद


केला कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Kele Me kon sa vitamin hota h) माना जाता है। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाता है। अगर आप सुबह खाली पेट एक केला खाते हैं, तो शरीर को उर्जा मिलती है। हालांकि केले का एक निश्चित मात्रा में सेवन ही ठीक रहता है।

 

भीगे हुए अंजीर और किशमिश खाने के फायदे


खाली पेट भीगे हुए अंजीर (Anjeer khaane ke fayde) और किशमिश खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अंजीर और किशमिश में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट की बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। ये रक्त वाहिकाओं के लिए भी फायदेमंद हैं।

 

नींबू पानी का सेवन


रोजाना खाली पेट नींबू पानी (Neembu pani Ke Fayde) पीने से वजन कम होता है। इसके अलावा स्किन के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। अगर आप इसे रोज खाली पेट पीते हैं तो यह डिटॉक्स ड्रिंक (detox drink)के रूप में काम करता है। 


Disclaimer : खबर में दिए गए सुझाव सामान्य सूचना मात्र हैं। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

Health Tips Health care Tips lifestyle news health tips in hindi