/hindi-news-club/media/media_files/WeTv5boMJAyb0JsCP1co.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : पानी शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितनी ऑक्सीजन। इसकी सही मात्रा हमें रोगों से लड़ने में सक्षम बनाती है। कई लोग यही जानते हैं कि अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, लेकिन वे यह नहीं जानते कि कम से कम और अधिक से अधिक कितनी मात्रा में पानी (Health tips in hindi) पीना चाहिए। बता दें कि कम पानी पीना और अधिक पानी पीना दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।
कम पानी पीने के नुकसान
सही मात्रा में पानी पीना हमें डिहाईड्रेशन से तो बचाता ही है, साथ ही दिनभर किए जाने वाले श्रम के लिए ऊर्जा भी प्रदान करता है। इसलिए पानी सही मात्रा में पीना चाहिए। एक निश्चित उम्र में निर्धारित मात्रा से कम पानी पीने वाला या निर्धारित मात्रा से ज्यादा पानी पीने वाला कई तरह के रोगों का शिकार (Water Level in Body)हो सकता है। मुख्यतया उसे नींद में खलल का रोग होता है और उसके बाद नींद पूरी न होने से कई बीमारियां उसे घेर लेती हैं।
कम पानी से होंगे इन चीजों के शिकार
सही नींद न आना : शरीर में पानी की कमी होने से नींद में खलल पड़ सकता है। डिहाइड्रेशन के कारण नींद के दौरान बार-बार पानी पीने के लिए उठना पड़ता है या नींद टूटती है, इस कारण आप कम घंटे ही सो पाएंगे।
कम पानी पीने से सिरदर्द और थकान की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही अगर आपकी नींद भी पूरी नहीं हो रही तो ये समस्याएं और बढ़ जाती हैं।
मांसपेशियों में ऐंठन का बढ़ना कम पानी पीने का लक्षण है। डिहाइड्रेशन से और भी कई रोग शरीर में बढ़ जाते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता को पानी की सही मात्रा से ठीक रखा जा सकता है।
सांस संबंधी रोग भी कम पानी पीने की वजह से हो सकते हैं। पानी की कमी से शरीर में शुष्कता आती है। रुखापन रहने के कारण श्वसन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है।
कम पानी पीने से या शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन के शिकार होंगे। इससे पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। यह स्थिति सेहत के लिए घातक है।
ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए घातक
ज्यादा पानी पीने से रात में बार-बार पेशाब करना पड़ेगा। इससे आपकी नींद भी प्रभावित होगी। सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी न पीएं। अच्छी सेहत के लिए बार-बार सोना सही नहीं हैं। एकमुश्त रेगुलर नींद लेना बेहतर रहता है। अधिक पानी पीने से याददाश्त पर भी असर पड़ता है। अधूरी नींद से दिमाग की कार्यक्षमता पर विपरीत असर पड़ता है।
किस टाइम पीना चाहिए पानी
सोते समय पानी न पीएं तो ही बेहतर है। सोने से एक घंटा पानी पीना सेहत के लिए सही रहता है। अगर आपको हाइपरएक्टिव मूत्राशय की समस्या है तो इस अवधि को बढ़ा दें यानी सोने से तीन चार घंटे पहले ही पानी पी लें। दिन में पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं ताकि आपकी शारीरिक ऊर्जा बनी रहे और काम के दौरान पसीने के द्वारा निकलने वाले पानी की पूर्ति भी शरीर में होती रहे।
पानी की सही मात्रा
हमारे शरीर या वजन का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी है। वैसे प्रति किलोग्राम वजन पर 35 मिलीलीटर पानी पीना चाहिए। 60 किलोग्राम के व्यक्ति को इस हिसाब से औसतन हर व्यक्ति को दिन में लगभग 8 से 10 गिलास पानी (वजन के हिसाब से कितना पानी पीना चाहिए)जरूर पीना चाहिए। पानी की यह मात्रा व्यक्ति की शारीरिक श्रम वाली गतिविधियों, उम्र, और मौसम के अनुसार अलग हो सकती हैं। पानी की सही मात्रा पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं रहती और नींद भी अच्छी आती है। सामान्य फॉर्मूले के अनुसार अपने वजन को 30 से भाग करने पर जो संख्या आए उतने लीटर पानी आपको पीना चाहिए।
अस्वीकरण : यहां पर दी गई जानकारी सूचनार्थ हैं। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह जरूर ले लें।