/hindi-news-club/media/media_files/wOTY7hSEO8cdsYhQ8LMH.jpg)
Hindi News Club (ब्यूरो) : बारिश के मौसम में घूमने का मजा ही कुछ और होता है। ज्यादातर सैलानी (famous tourist places in India)घूमने के लिए इसी मौसम में परिवार व दोस्तों संग निकलते हैं। प्रकृति की वादियों के साथ आप भी इस मौसम का नजारा लूटना चाहते हैं तो चले आइये मध्य प्रदेश (MP Me Famous Tourist Place )के पचमढ़ी में। यह वह जगह है जहां प्रकृति के सारे नजारे देखने को मिलेंगे। इस जगह (Famous Tourist Places in MP) पर गाना-बजाना, मौज-मस्ती दिल खोलकर करें। यहां आते ही आप हर तनाव से स्वत: दूर हो जाएंगे और मन जोश व खुशी से भर जाएगा।
खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए है प्रसिद्ध
भागदौड़ भरी जिंदगी, ऑफिस की कच कच से दूर शांत माहौल में आपको सुकून चाहिए तो चले आइये मध्य प्रदेश (टूरिस्ट प्लेसिज इन एमपी) के पचमढ़ी में। पचमढ़ी (MP tourism)ऐसा हिल स्टेशन है, जो अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण (टूरिस्ट प्लेसिज इन इंडिया)के लिए जाना जाता है। इसे अक्सर लोग "सतपुड़ा की रानी" कहते हैं। यहां पर एक नहीं कई सारी जगह हैं, जहां आप दोस्तों के साथ इंजॉय कर सकते हैं। मस्ती और आनंद ले सकते हैं।
पहाड़ियों के बीच शांत माहौल में रम जाएगा मन
मध्य प्रदेश का पचमढ़ी (Pachmadhi)एरिया (मध्य प्रदेश में घूमने के स्थान)पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां की घाटियां, झरने और जंगल देखकर आपको लगेगा कि आप किसी जन्नत की सैर कर रहे हैं। यह मध्य प्रदेश का मिनी कश्मीर है। यहां पर ठहरने के कई सारे प्रबंध हैं। आपको होटल और रिसॉर्ट भी मिल जाएंगे। जहां खाने-पीने से लेकर रहने-सहने की जगह आराम से मिल जाएगी। यहां पर दिन में कई जगह घूमने का आनंद उठा सकते हैं।
चौरागढ़ मंदिर और महादेव मंदिर
पचमढ़ी में कई ऐसी जगह हैं जहां दोस्तों के साथ मिलकर पिकनिक का प्लान किया जा सकता है। परिवार के साथ यहां घूमेंगे तो ये पल कभी भुला नहीं पाएंगे। यहां पर आप पहाड़ों में ट्रेकिंग करने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। मध्य प्रदेश का यह क्षेत्र हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। इनमें कई तरह के पशु-पक्षी देखने को मिलेंगे। यहां पर महादेव मंदिर और चौरागढ़ मंदिर में भी दूर-दूर से लोग आते हैं।
रजत प्रपात और अप्सरा विहार हर लेंगे मन
पचमढ़ी में कई प्राकृतिक झरने भी हैं, जो मनोरम दृश्य से दिल जीत लेते हैं। जैसे कि रजत प्रपात और अप्सरा विहार (famous tourist places in MP)आदि। कुल मिलाकर आपको एक ही जगह पर कई प्राकृतिक चीजों का नजारा देखने को मिलेगा। पचमढ़ी आने का सबसे अच्छा समय होता है ठंड और बरसात का मौसम। बारिश की फुहारों के बीच तो यहां का नजारा ऐसा होता है कि यहीं पर आपका बस जाने को मन करेगा।
फ्लाइट व रेल के जरिये ऐसे पहुंचें पचमढ़ी
पचमढ़ी (famous tourist places in Madhaya Pradesh)तक पहुंचने के लिए आप जबलपुर का रास्ता अपना सकते हैं। फ्लाइट से आना चाहते हैं तो अपने घर से नजदीकी एयरपोर्ट से जबलपुर हवाई अड्डा तक की फ्लाइट ले लें। एयरपोर्ट से टैक्सी और बस की मदद से यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा पचमढ़ी का निकटतम रेलवे स्टेशन पिपरिया है। आप पिपरिया स्टेशन उतरें और यहां से टैक्सी या बस की मदद से पचमढ़ी आ सकते हैं।