Monsoon Trip : बारिश में लें घूमने का मजा, दिल खोलकर करें एंजॉय

Best Destination For Summer : गर्मी के मौसम में बारिश की ठंडी फुहारें ही राहत और सुकून देती हैं। साथ में प्रकृति के नजारे भी देखने को मिलें तो घूमने के लिए ऐसी जगह बेस्ट होती है। ये जगह आपको मिलेगी मेघालय के शिलांग में।

author-image
Hindi News Club
New Update
Monsoon Trip : बारिश में लें घूमने का मजा, दिल खोलकर करें एंजॉय

Hindi News Club (ब्यूरो) : प्रकृति की खूबसूरत वादियों से घिरी है मेघालय की राजधानी शिलांग (Monsoon Trip for Shillong)। इस शहर में घूमने और यहां के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के लिए आप यहां आने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर के साथ यहां पर एक्सप्लोर करने का मजा ही कुछ और है। आप दोस्तों संग या अकेले भी आनंद लूट सकते हैं। शिलांग एंजॉय के लिए बेस्ट है। यहां आकर आप पूरा आनंद ले सकते हैं। 


देखते रह जाओगे प्रकृति की खूबसूरती


शिलांग में जो प्राकृतिक नजारे आपको देखने को मिलेंगे वो शायद ही कहीं और हों। इसे इंडिया का स्कॉटलैंड (Scottland of india)भी कहा जाता है। यहां मौजूद पहाड़ियां, घने जंगल, झरने, झील हर किसी को सुकून देते हैं। खासकर न्यू कपल्स हर साल यहां लाखों की संख्या में घूमने आते हैं। कुछ फैमिली के साथ, तो  कुछ दोस्तों के साथ यहां ट्रिप इंजॉय करते हैं।

 

कपल्स के लिए बेस्ट जगह


कपल्स के लिए घूमने की खास जगहों में शुमार है शिलांग। बरसात के मौसम में तो यहां का नजारा ही कुछ और होता है। ऐसे में मानसून के सीजन में अगर आप यहां टूर प्लान बना लेंगे तो यहां आकर वापस जाने का मन नहीं करेगा। साथ ही यह जगह हनीमून के लिए भी बेस्ट है। न्यू कपल्स यहां का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

 

शिलांग के पास हैं कई ट्रैकिंग रूट


शिलांग के आसपास (Shllong kaha h)भी घूमने के लिए कई ट्रैकिंग रूट हैं, जहां पर आप हरी भरी प्रकृति का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां पर रिवर राफ्टिंग, कैनोइंग, पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद भी उठा सकते हैं। यहां के बाजारों में आपको लकड़ी से बना सामान काफी मिलेगा। इसे खरीदकर आप अपने पार्टनर को उपहार स्वरूप भी दे सकते हैं।


कई धार्मिक स्थल भी हैं यहां


इसके अलावा आप यहां पर कई धार्मिक स्थल (Best Destinations in India) भी हैं। अध्यात्म और प्रकृति का यहां पर अनूठा और सौम्य मेल है। यहां घने व खूबसूरत जंगल भी हैं। आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता सकते हैं। यहां हिडन पार्क, पॉल लोवे बॉटनिकल गार्डन आदि आपका दिल जीत लेंगे। यहां का दिन और रात का मौसम इतना सुहाना है कि अगर आप अपने पार्टनर के साथ खुले आसमान के नीचे बैठकर पूरी रात गुजारना चाहते हैं तो कोई परेशानी नहीं होगी। दिन ही नहीं यहां रात भी सुहानी है। 

 

शिलांग पहुंचने के लिए विकल्प


शिलांग पहुंचने के लिए आप अपने घर के नजदीक एयरपोर्ट से शिलांग एयरपोर्ट पहुंचें। यह शहर से 30 किलोमीटर दूर है, यहां पहुंचकर आप आराम से टैक्सी कर आसपास की जगहों को विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा शिलांग गुवाहाटी सड़क मार्ग से भी आप यहां पहुंच सकते हैं। आगे पैदल या छोट व्हीकल से विजिट कर प्रकृति का नजारा लें।


पूरे साल में कभी भी घूमने का लें मजा


आपका पार्टनर आपको कहीं घूमकर आने के लिए कह रहा है तो आप शिलांग को सेलेक्ट (Famous places to visit) कर सकते हैं। शिलांग में हमेशा मौसम सुहावना व अमूमन एक जैसा ही रहता है। इसलिए आप सालभर में कभी भी आ सकते हैं। रहने व खाने की यहां कोई टेंशन ही नहीं है। शिलांग (Best Tourist Place in India) पहुंचते ही आपके यहां पर ठहरने के लिए कई सारे होटल मिल जाएंगे। आप अपने बजट के हिसाब से किसी भी होटल को बुक कर सकते हैं। 

Best places to visit lifestyle लाइफस्टाइल lifestyle news लाइफस्टाइल की खबरें घूमने की खास जगहें Best Destination For Exploring shillong