Genetic Diseases में ये हैं सबसे घातक, ऐसे करें बचाव

How To Control Genetic Diseases : बहुत सी बीमारियां जेनेटिक होती हैं, उनमें से कई जानलेवा होती हैं। इसलिए आपके लिए समय पर स्वास्थ्य जांच व उपचार बहुत जरूरी हो जाता है। आइये जानते हैं घातक जेनेटिक रोगों व उनसे बचाव के बारे में डिटेल से।

author-image
Hindi News Club
New Update
Genetic Diseases में ये हैं सबसे घातक, ऐसे करें बचाव

Hindi News Club (ब्यूरो) : अपने वंश से जो विरासत में मिले उसे वंशानुगत या जेनेटिक (Genetic Diseases kya h)कहा जाता है। जेनेटिक रोगों को लेकर कई लोग सतर्क होते हैं तो कई अनदेखी कर जाते हैं। ऐसे में पारिवारिक हिस्ट्री से जेनेटिक रोगों को पता चलने पर समय पर संभलना बहुत जरूरी होता है। अगर रोग जेनेटिक है यानी जो रोग माता-पिता या दादा आदि में रहा है, वह आपको होने का खतरा भी होता है। इसलिए इसकी समय रहते जांच करवा लेनी चाहिए ताकि रोग पर नियंत्रण (Genetic Diseases se bchaw)रखा जा सके।

 

क्या होती है जेनेटिक बीमारी


आज के समय में अनेक बीमारियों ने लोगों को अपनी जकड़ में कर रखा है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति संभलना बहुत जरूरी है। आपने वंशानुगत के बारे में तो सुना ही होगा। बहुत सी चीजें वंशानुगत होती हैं, एक तरह से विरासत में जो मिलता है, उसे वंशानुगत कहा जाता है। कुछ बीमारियां (Health Tips)भी ऐसी होती हैं जो हमारे परिवार से हमें विरासत में मिलती हैं। इन्हें 'जेनेटिक बीमारियां' कहा जाता है। फैमिली की हेल्थ हिस्ट्री के बारे में जानना और जेनेटिक रोगों के प्रति सतर्क रहना बेहतर हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।


जेनेटिक रोगों में ये हैं शामिल


डायबिटीज (मधुमेह)


शुगर यानी डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। यह आज के समय में आम बीमारी हो गई है, जिसमें शरीर में शुगर (Genetic Rog kon se hn) का स्तर बढ़ जाता है। यह जेनेटिक होने के साथ-साथ खान-पान से संबंधित भी है। अगर आपके माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों को डायबिटीज है तो आपके इस बीमारी के लक्षण आपके शरीर में आ सकते हैं और आप इससे ग्रसित हो सकते हैं। जब शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता या शरीर में इंसुलिन का उत्पादन कम होता है तो शुगर की बीमारी होती है। इसलिए शरीर में उचित इंसुलिन का बनना बहुत जरूरी है। इस बीमारी से बचने के लिए भी नियमित जांच कराएं। दवाओं व खान-पान को सही करके इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। 


हार्ट संबंधी रोग


हार्ट की बीमारियां (Heart Deseases) जानलेवा होती हैं। हार्ट अटैक और उच्च रक्तचाप जेनेटिक रोगों में शामिल हैं। अगर आपके परिवार में किसी को दिल की बीमारी है तो आपको भी इस पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक हिस्ट्री में हार्ट संबंधी रोग (Genetic Rog kon se hn) सामने आए हैं तो आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसमें लापरवाही या अनदेखी आपको भारी पड़ सकती है। ऐसे में आपके लिए और भी ज्यादा जरूरी यह हो जाता है कि आप समय पर नियमित जांच करवाएं और जरूरत पर उपचार कराएं।

 


कैंसर का रोग


कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो जेनेटिक होने पर अन्य परिजनों में होने के चांस (जेनेटिक रोग कौन से हैं) काफी ज्यादा होते हैं। इसमें शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। यह कई प्रकार का होता है। इनमें से कुछ प्रकार के कैंसर जेनेटिक होते हैं तो कुछ व्यक्ति विशेष को प्रभावित करते हैं। ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलन कैंसर जेनेटिक कैंसर (Genetic cancer)की श्रेणी में आते हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच कराते रहना चाहिए। वजन, ब्लड आदि की जांच भी जरूरी है। परहेज और उपचार का आपको शुरू से ही ध्यान रखना चाहिए। हार्ट और कैंसर संबंधी रोग जेनेटिक हैं तो आपको स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। 

 


ब्लड प्रेशर का हाई होना


वैसे तो आजकल अनियमित खान-पान व व्यस्त जीवनशैली के कारण हाई ब्लड प्रेशर (High Blood pressure)की बीमारी आम हो गई है, लेकिन यह एक जेनेटिक बीमारी भी हो सकती है। इस रोग पर नियंत्रण रखने के लिए नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराना जरूरी होता है। इसमें खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है तथा डाक्टर की सलाह के अनुसार ट्रीटमेंट लेना चाहिए। 

 

 

 

जेनेटिक बीमारियों से कैसे बचें

 

परिवार में कोई जेनेटिक बीमारी होती है तो इसका पता तो हमें पहले ही चल जाता है। ऐसे में कभी लापरवाही (Genetic Rogo ka ilaj) नहीं करनी चाहिए। तुरंत उस रोग के प्रति सचेत हो जाना चाहिए और उपाय करते हुए उपचार करवाना चाहिए। 

 

नियमित रूप से जांच करवाएं : जेनेटिक बीमारी से संबंधित नियमित रूप से डाक्टर से जांच करवाएं। इससे शुरू में ही बीमारी पकड़ में आ जाएगी।

सही जीवनशैली अपनाएं : नियमित जांच करवाने के अलावा आपको सही जीवनशैली (Healthy lifestyle kya h) अपनानी होगी। इसके लिए पूरी नींद, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम करना होगा। बेहतर खान-पान से सेहत को बेहतर रख सकते हैं।

तनाव से दूर रहें : तनाव कई रोगों को जन्म देता है। इसलिए तनाव से हमेशा आपको दूर रहना होगा। यह अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

जेनेटिक रोग की सही व पूरी जानकारी : आपको जेनेटिक रोग की सही व पूरी जानकारी होनी जरूरी है। आधी-अधूरी जानकारी व उपचार आपके लिए नुकसानदायक होगा। परिवार की मेडिकल हिस्ट्री के बारे में सही से पता होना चाहिए। इसे डाक्टर से जान सकते हैं और उसे खुद की स्वास्थ्य समस्या के बारे में संपूर्ण जानकारी जरूर दें।


अस्वीकरण : यहां पर दी गई जानकारी सूचना मात्र हैं जो मीडिया रिपोर्टस पर आधारित हैं। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ व चिकित्सक से सलाह जरूर कर लें।

lifestyle लाइफस्टाइल lifestyle news लाइफस्टाइल की खबरें How To Control Genetic Diseases Genetic Diseases kya h Genetic Diseases se bchaw Genetic Rog kon se hn जेनेटिक रोग कौन से हैं Genetic Rogo ka ilaj