सदस्यता लें

0

  • Sign in with Email

By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.

Don’t have an account? Signup

  • Bookmarks
  • My Profile
  • Log Out
  • होम
  • बिग ब्रेकिंग
  • बिजनेस
  • ऑटो न्यूज
  • एग्रीकल्चर
  • राशिफल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • लाइफस्टाइल
ad_close_btn
  • बिग ब्रेकिंग
  • बिजनेस
  • ऑटो न्यूज
  • एग्रीकल्चर
  • राशिफल
  • करियर
  • एंटरटेनमेंट
  • लाइफस्टाइल
  • Pages
  • Web Story

Powered by :

आपने न्यूज़लेटर की सफलतापूर्वक सदस्यता ले ली है.
लाइफस्टाइल

Tourist Places : जेब है तंग और घूमने का है मन इन जगहों पर करें विजिट

Travel Trip : घूमने फिरने का शौक तो हर किसी का होता है। दोस्तों या पार्टनर के साथ अलग-अलग डेस्टिनेशंस पर घूमना सुखद एहसास कराता है। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ घूमने की सोच रहे हैं। लेकिन बजट कम है तो ये जगहें आपके लिए बेस्ट हैं।

author-image
Hindi News Club
03 Sep 2024 21:04 IST
New Update
Tourist Places : जेब है तंग और घूमने का है मन इन जगहों पर करें विजिट

Hindi News Club (ब्यूरो)। लाइफ के स्ट्रेस को कम करने के लिए इंसान बाहर घूमना पसंद करता है। या यूं कह लिजिए के पर्यटन के लिए निकलना अपनी बोरियत व स्ट्रेस को दूर करता है। ट्रेवलिंग और एक्सप्लोरिंग (Travel Trip)के लिए अपना बजट तय करते हुए आप देश-दुनिया में घूमने का प्लान कर सकते हैं। कम खर्च में भी भारत में घूमने के लिए कई बेस्ट डेस्टिनेशंस (low budget tourist destinations in India)हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

कसोल

 

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा कसोल (Kasol)प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। इस जगह को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। क्योंकि यहां पर प्रकृति की अपार छटा (Best tourist destinations in India) बिखरी पड़ी है। यहां नदी-झरनों की अवाज लोगों का दिल मोह लेती है। कसोल कुल्लू से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित है जो करीब 1640 मीटर की ऊंचाई पर है। कसोल भले ही अन्य हिल स्टेशन से छोटी जगह है लेकिन खूबसूरती के मामले में वो सबसे हटकर है। यहां पर आकर आप खुद को नेचर के काफी करीब महसूस करेंगे। यहां के कई मनोहारी दृश्य आपका दिल जीत लेंगे।

मसूरी

 

मसूरी (Mussoorie)में प्रकृति की छटा बिखरी हुई है। यह खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। इसकी खूबसूरती के कारण ही मसूरी को पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। यहां एक आने के बाद वापस जाने का मन नहीं करेगा। यह देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घूमने-फिरने के लिए यह जगह काफी शांत और खूबसूरत है। पर्यटकों के लि यह जगह बेहद ही मनोहारी है। इसे मंसूरी भी कहा जाता है।

 

गोवा

 

यदि आपको बेहद कम खर्चे में खूबसूरत जगह का चयन करना है तो गोवा (Goa) बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इस जगह पर आकर मौज-मस्ती के साथ घूमने का मजा ले सकते हैं। गोवा अपने मनमोहक समुद्र तटों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस जगह पर आकर आप समुद्री लहरों का मजा उठा सकते हैं। यह शहर पुलों व ब्रिज के लिए भी जाना जाता है। गोवा बीच (Goa Beach) भी उनमें से एक है। यहां पर सुबह-शाम का नजारा कुछ अलग ही होता है। इस जगह की शानदार सी-फूड यहां की खासियत है, जो आपके दिल को जीतने के लिए काफी है। इस जगह पर जो भी कोई भी आता है यहां की खूबसूरती में खो जाता है।

 

अलवर

 

राजस्थान के पर्यटन स्थलों में से अलवर (Alwar)काफी खूबसूरत जगह है। राजस्थानी किलों की वास्तुकला का हर नमूना आपको यहां मिल जाएगा। यहां का इतिहास ऐतिहासिक इमारतों से भरा पड़ा है। अलवर अरावली की पहाड़ियों के मध्य में बसा है। अलवर का प्राचीन नाम ‘शाल्वपुर’ था। यहां के दर्शनीय स्थलों में प्रसिद्ध सरिस्का बाघ अभयारण्य शामिल है। अलवर सुंदर झीलों, भव्य महलों, शानदार मंदिरों, शानदार स्मारकों और विशाल किलों के लिए प्रसिद्ध है। अलवर का सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

कुर्ग

 

कर्नाटक में स्थित कुर्ग (Kurg) देश के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। पहाड़ियों के बीच बसी इस जगह की प्राकृतिक खूबसूरती को देख हर कई हैरान हो जाता है। इस जगह को कोडगु के नाम से भी जाना जाता है। कर्नाटक में पश्चिमी घाट की वादियों में बसे इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से टूरिस्ट आते हैं। यहां पर नदी, झील और झरने आपका मन मोह लेंगे। हरी-भरी जगह होने के कारण इसे इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। 

हवा महल

 

राजस्थान के जयपुर में स्थित हवा महल (Hawa Mahal) गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाया गया है। इस महल का निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह के पोते महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा 1799 में किया था। आज भी यहां पर दुनिया के कोने कोने से लोग घूमने आते हैं। भारत में दर्शनीय स्थलों में इसका विशेष स्थान है।

आगरा का किला

 

उत्तर प्रदेश में आगरा शहर में एक ऐतिहासिक किला (Agra Ka Kila) है। इस किले पर 1638 तक मुगल राजवंश के सम्राटों का शासन था। फिर राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था। इस किले की वास्तुकला और खूबसूरती को देख हर कई हैरान हो जाता है। इस किले (Agra Fort)की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस बुर्ज के झरोखे से ताजमहल का दृश्य साफ दिखाई देता है।


सिलवासा

सिलवासा (Silwasa) दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस जगह पर आकर लोग पुरानी कला संस्कृति से रूबरू हो पाते हैं। सिलवासा में स्थित (Silwasa Kaha h)रोमन कैथोलिक चर्च की वास्तुकला में पुर्तगाली शैली का प्रभाव है। यहां का वातावरण आपका दिल जीत लेगा। इस जगह पर आकर आपको पहाड़ियों पर बने ऊंचे-नीचे कॉटेज और छोटे-बड़े खेतों का सुंदर नजारा आपका मन हर लेगा।

वायनाड


केरल में बसा खूबसूरत जिला वायनाड (Wayanad)प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां के हरियाली से आच्छादित पठार यहां की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। यह जगह काफी खूबसूरत और शांत है। यहां कई पुराने धार्मिक मंदिर हैं। जो घाटियों में (Wayanad Kaha h)बने होने के कारण चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां आकर मन अध्यात्म में रम जाता है।

Best places to visit Best Tourist Places in India Top Tourist Places Travel Trip
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
logo

यह भी पढ़ें
Read the Next Article
Latest Stories
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Powered by


Subscribe to our Newsletter!




Powered by
भाषा चुने
हिन्दी

इस लेख को साझा करें

यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे

Facebook
Twitter
Whatsapp

कॉपी हो गया!