Vastu Tips : घर के प्रवेश द्वार के बाहर न रखें ये 3 चीजें

Vastu Shastra : कई बार लोग जाने-अनजाने में घर के मेन गेट यानी प्रवेश द्वार के बाहर स्थायी रूप से ऐसी चीजें रख देते हैं जो वास्तु शास्त्र के अनुसार आर्थिक संकट का कारण मानी जाती हैं। इनमें कई तरह के पौधे लगाना व सामान रखना भी शामिल हैं।

author-image
Hindi News Club
New Update
Vastu Tips : घर के प्रवेश द्वार के बाहर न रखें ये 3 चीजें

Hindi News Club (ब्यूरो)। कहा जाता है कि जहां साफ-सफाई होती है वहां देवी-देवता निवास करते हैं। कुछ इसी तरह की मान्यताओं के कारण लोग सुबह-सुबह अपने घरों के बाहर सबसे पहले झाड़ू निकालते हैं। इससे दिन की शुरुआत तो अच्छी होती ही है, घर में सकारात्मकता भी फैलती है। माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार (Vastu Tips For Main Gate Of House) से ही हर तरह की सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। 


नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रोकने के लिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना जरूरी है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे व चीजें ऐसी हैं जिनके होने से घर में आर्थिक संकट आ जाता है। इसलिए इन्हें घर (Vastu Tips For Home) के मुख्य द्वार से दूर रखें। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में और यह भी कि इनका स्थान कहां होना चाहिए।

जूते-चप्पल कभी न रखें मेन गेट के बाहर

 

वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद हर चीज की उचित दिशा और नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु अनुसार इनके व्यवस्थित होने के लाभ तथा अव्यवस्थित होने के नुकसान भी वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra Ke Niyam)में बताए गए हैं। इसी के तहत घर में जूते व चप्पल रखने को लेकर भी व्याख्या है। इनका स्थान कहीं कोने में एक तरफ होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट (Vastu Shastra me kya hota h)पर या उसके आसपास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। आमतौर पर लोग घर में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल बाहर उतार देते हैं। 


वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से पूरे परिवार पर वास्तु दोष (vastu dosh) चढ़ता है। मां लक्ष्मी भी रुष्ट होती हैं। कुल मिलाकर घर के बाहर की जगह साफ-सुथरी रखें। वहां कोई गंदगी न हो और कोई पौधा या सामान नहीं होना। हालांकि यह भी माना जाता है कि घर के बाहर छायादार व फलदार वृक्ष शुभ होता है, लेकिन इसे लेकर अलग-अलग जगह अलग-अलग धारणाएं हैं।

मनी प्लांट को घर के अंदर एक तरफ लगाएं

 

कुछ लोग मनी प्लांट को घर के आगे ही लगा देते हैं। यह मेन गेट जहां से घर में एंट्री हो, वहां नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर (Home Vastu Tips)में ऐसे स्थान पर इसे लगाएं जहां आने जाने वाले की नजर इस पर न पड़े। इसे घर के अंदर एक तरफ लगा सकते हैं। मेन गेट पर झाड़ीनुमा या कांटेदार पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। न ही कोई ऐसा पेड़ लगाएं जिसमें कांटे हों। इस पर घर की दशा पर बुरा असर पड़ता है।


 मनी प्लांट (Money Plant Kaha Lgana Chahiye)को धन का पौधा कहा जाता है। यदि आप इसे अपने घर के बाहर  (Astrology)लगाएंगे, तो इससे आते-जाते सभी की नजर उस प्लांट पर पड़ेगी। इससे वास्तु दोष लगेगा, जिससे परिवारवालों को बुरी नजर लग सकती है। इससे घर की आर्थिक स्थिति और सुखद वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। 


झाड़ू पर नहीं पड़नी चाहिए किसी की नजर

 

घर में झाड़ू का एक निर्धारित स्थान होता है। इस पर किसी की नजर (Astro News) नहीं पड़नी चाहिए। माना जाता है कि झाड़ू में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है। झाड़ू को हमेशा साफ जगह पर सीधा (Vastu Shastra Tips For House)रखना चाहिए। झाड़ू का स्थान ऐसी जगह होना चाहिए जहां किसी अैर की नजर न जाए। 


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट के आसपास झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं और परिवार वालों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। हालांकि यहां दी गई सूचनाएं धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। अपने आधार व विवेक से इनकी पुष्टि कर लें।

vastu tips Vaastu Shastra Vastu tips for prosperity Vastu Tips For Home