ठंडे पानी से नहाने से हो सकती है ये बीमारियां, जान कर हो जायेंगे हैरान

सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है और इस मौसम में भी बहुत सारे लोग ठंडे पानी से नहाते हैं पर क्या आप जानते है की ठंडे पानी से नहाने से आपको बहुत सारी बीमारियां हो सकती है | आइये जानते हैं

सर्दियों में बिना पानी कैसे नहाएं यह सवाल आपके मन में भी जरूर होगा। सर्दियों में न नहाने वाले लोगों पर तो आपने बहुत से मजाक सुने होंगे क्योंकि कुछ लोगों के बारे में अक्सर ऐसा कहा जाता है कि वे सर्दियों में नहाते ही नहीं हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो नहाए बिना रह ही नहीं पाते हैं। वहीं ऐसी गिनती में कुछ ऐसे लोग भी आते हैं, जिन्हें सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने की आदत होती है।

बहुत से लोग सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के फायदे गिनाते हैं, जबकि कुछ लोग कहते हैं कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से सर्दी, जुकाम व बुखार जैसी समस्याएं हो जाती हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए ठंडे पानी में नहाना जानलेवा बीमारियों को न्योता देने जैसा है।

ठंडे पानी में नहाना सिर्फ सर्दी-जुकाम नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है, जिनमें निम्न भी शामिल हैं

हार्ट अटैक

सर्दियों के मौसम में हमारा शरीर खुद को गर्म रखने की कोशिश करता है और ऐसे में अगर आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो तापमान में अचानक से बदलाव आ जाता है। शरीर के टेम्परेचर में अचानक से बदलाव कई बार हृदय के धड़कने गति प्रभावित हो जाती है और हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है।

हार्ट फेलियर

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, जिससे हृदय को खून पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आपके हृदय में पहले से कोई समस्या है, तो इस दौरान हार्ट फेलियर होने का खतरा बढ़ सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को हृदय से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें खतरा ज्यादा रहता है।

स्ट्रोक

ठंडे पानी में नहाने से वैस्कुलर सिस्टम प्रभावित हो जाता है, जिस कारण से ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा भी बढ़ सकता है।

कैसे पानी में नहाना चाहिए

सर्दियों में कभी भी बहुत ठंडे या गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। जिस प्रकार ठंडे पानी से नहाने से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में आपको ऊपर बताया है उसी प्रकार गर्म पानी से नहाने से भी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको गुनगुने पानी में नहाने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों को ठंडे पानी से नहाने की आदत है और जिन्हें गर्म पानी से नहाने की आदत है, वे दोनों ही गुनगुने पानी से नहा सकते हैं।