सुबह सुबह दिखें ये लक्षण तो हो जाएँ सावधान, इन बिमारियों के हैं संकेत
हर कोई हेअल्थी रहना चाहता है पर आपको इसके लिए बहुत सारी चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है | अगर आपको सुबह सुबह ये लक्षण दिखे तो सावधान हो जाएँ | आइये जानते हैं
हर कोई हेअल्थी रहना चाहता है पर आपको इसके लिए बहुत सारी चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है | अगर आपको सुबह सुबह ये लक्षण दिखे तो सावधान हो जाएँ | आइये जानते हैं
हमारा शरीर बीमार होने से पहले कई तरह के संकेत देता है। जिसे सही समय पर अगर समझ लिया जाए तो कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। अक्सर सुबह जब हम सोकर उठते हैं तो कई तरह की दिक्कतें शरीर में महसूस होती है।
जो नॉर्मल नहीं होती बल्कि कुछ बीमारियों की वजह से होती है। अगर आप भी सुबह के वक्त इन 6 तरह के लक्षणों को महसूस करते हैं तो समझें ये किन बीमारियों और कमियों की ओर इशारा करते हैं।
अगर सोकर उठने के बाद आपको अंदर से गले में इचिंग सी फील होती है या फिर सोकर उठते ही खांसी आना शुरू हो जाती है तो ये टांसिलाइटिस या फिर एलर्जी होने के लक्षण होते हैं।
अगर सोकर उठने के बाद मूड ठीक महसूस नहीं होता कुछ करने का दिल नहीं करता बस बैठे रहना चाहते हैं तो ये इनसोमनिया, डिप्रेशन, विटामिन डी3 की कमी या कई बार हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी होता है। ऐसे में सही इलाज, प्राणायाम की मदद से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
रात को भरपूर नींद सोकर उठे हैं लेकिन फिर में सिर में तेज या हल्का दर्द महसूस हो रहा है तो ये स्ट्रेस के लक्षण हो सकते हैं। साथ ही साइनस इंफेक्शन और कई बार हाई ब्लड प्रेशर के छिपे लक्षणों में भी सिर का दर्द गिना जाता है।
सुबह अगर शरीर में दर्द हो रहा है तो ये पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करते हैं। कई बार ये फाइब्रोमायोलाजिया होता है। ये एक ऐसी कंडीशन होती है जिसमे शरीर काफी नाजुक महसूस होता है और जोड़ों, मांसपेशियों में दर्द रहता है।
अगर आपको एसिडि रिफ्ल्क्स की शिकायत रहती है तो सुबह सोकर उठने के बाद आप अपने मुंह में मैटेलिक या अजीब से टेस्ट को महसूस कर सकते हैं। कई बार साइनस इंफेक्शन की वजह से भी ऐसा होता है। अगर बहुत ज्यादा मात्रा में आयरन, कैल्शियम के सप्लीमेंट्स लिया जाए तो भी मुंह में अजीब सा स्वाद आने लगता है।