बुढ़ापा आए उससे पहले जरूर घूम लें ये खूबसूरत जगहें

घुमक्कड़ी का अपना ही मजा है। जब आप किसी जगह पर जाते हैं, तो न सिर्फ उसे देखते हैं बल्कि वहां की संस्कृति, इतिहास, खूबसूरती, खान-पान और रहन-सहन से रूबरू होते हैं।

लद्दाख

लद्दाख की खूबसूरती का क्या कहना है? यह जगह आपका दिल जीत लेगी। यहां आप दूर-दूर तक फैली वादियां, पहाड़, झील और प्रकृति के अद्भुत नजारों से रूबरू हो सकते हैं।

ऊटी

तमिलनाडु स्थित ऊटी हिल स्टेशन को ‘हिल स्टेशनों की रानी’ कहा जाता है। प्रकृति की गोद में बसा यह बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित है। जहां देश-विदेश से बड़ी तादाद में टूरिस्ट सैर के लिए आते हैं।

औली

औली को धरती पर स्वर्ग कहा जा सकता है। इस हिल स्टेशन की खूबसूरती हर सैलानी के दिल में उतर जाएगी। अगर आपने अभी तक औली नहीं घूमा तो अपनी जवानी में एक बार जरूर यहां हो आइये।

माउंट आबू

माउंट आबू हिल स्टेशन राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है। यह हिल स्टेशन अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जहां चारों तरफ हरियाणी है। यहां आप झील में वोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

जोग फॉल्स

जोग फॉल्स कर्नाटक में है। आप भी इसे देखने के लिए जा सकते हैं। घने जंगलों के बीच स्थित यह झरना बेहद सुंदर दिखाई देता है। यह देश का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है और यहां 829 फीट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है।

मुन्नार

केरल स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार की सैर हर कोई करना चाहता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। यहां आप इको प्वाइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसे पर्यटक स्थल घूम सकते हैं।

लैंसडाउन

उत्तराखंड स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन की सैर आपको जरूर करनी चाहिए। यहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां की नैसृगिक खूबसूरती आपके दिल में बस जाएगी।