BYD ने नई गाडी को लॉन्च करने का किया एलान, इतनी होगी रेंज
चीनी ऑटो मैन्युफैक्चरर BYD इंडिया भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लाने का प्लान बना रही है। कंपनी e6 MPV का फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है। इसे कंपनी ने टीज भी किया है।
चीनी ऑटो मैन्युफैक्चरर BYD इंडिया भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लाने का प्लान बना रही है। कंपनी e6 MPV का फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है। इसे कंपनी ने टीज भी किया है।
चीनी ऑटो मैन्युफैक्चरर BYD इंडिया भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लाने का प्लान बना रही है। कंपनी e6 MPV का फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है। इसे कंपनी ने टीज भी किया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे दीवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
e6 भारत के लिए BYD का पहला मॉडल है। सितंबर 2022 से पहले इसे कमर्शियल व्हीकल के तौर पर बेचा जा रहा था। कंपनी ने जुलाई में GAIKINDO इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (GIIAS) में e6 फेसलिफ्ट को पेश किया था। इंडोनेशिया में इसे M6 कहा जाता है। BYD भारत में अपडेट किए गए MPV के लिए उसी ब्रांडिंग का यूज करेगी।
BYD e6 फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक चेंजेस देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में नए LED डे-टाइम रनिंग लैंप सिग्नेचर के साथ नए फुल-LED हेडलैंप मिलते हैं।
दोनों यूनिट BYD लेटरिंग के साथ एक नए साटन ट्रिम द्वारा जुड़े हुए हैं। इसमें नया फ्रंट बंपर भी दिया है। इसके किनारों पर ज्यादा कंटूर एयर वेंट्स हैं। इसे नए क्रोम एलिमेंट्स से सजाया गया है।
पीछे की बात करें तो इस फेसलिफ्ट मॉडल में रैपअराउंड टेल-लैंप की एक नई जोड़ी है, जो पहले से बहुत बड़ी है। इसमें नई LED डिटेलिंग है। रियर बंपर को भी थोड़ा बदला गया है। इसमें फ्रंट बंपर की तरह नए क्रोम इंसर्ट किए गए हैं। प्रोफ़ाइल में ज्यादा चेंजेस नहीं किए गए हैं। हालांकि, e6 में नए एलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद की जा रही है।
इंटीरियर में अब 12.8-इंच का बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिलेगा। मौजूदा कार में 10.1-इंच मिलता है। डैशबोर्ड में ज्यादातर फीचर्स को वैसा ही रखा गया है। सेंटर कंसोल को दो वायरलेस चार्जिंग पैड, कुछ नए स्विचगियर और एक नए ड्राइव सिलेक्टर लीवर के साथ थोड़ा अपडेट किया गया है। इसमें नया स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, लेकिन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए एनालॉग डायल बरकरार हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में e6 इलेक्ट्रिक को 6 या 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में खरीद सकते हैं। अब यह देखना होगा कि यहां कौन सा मॉडल पेश किया जाता है। वर्तमान में भारत स्पेक e6 केवल 5-सीटर है। इस इलेक्ट्रिक MPV के अन्य फीचर्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरे, क्रूज कंट्रोल, वेटिंलेडेट फ्रंट सीटें, एक पैनोरमिक सनरूफ और एक पावर्ड टेलगेट भी शामिल हैं।