Delhi Market : दिल्ली के इस बाजार में मिलता है सबकुछ सस्ता

शॉपिंग करना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन आज बढ़ती महंगाई में सबकुछ महंगा हो चुका है। ऐसे में आप दिल्ली के इन बाजार से ब्रांडिड चीजों को आधे रेट में खरीद सकते हैं -

चांदनी चौक मार्केट

दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट से आप लहंगा, शेरवानी, ज्वेलरी और शादी से जुड़े काफी सारे सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां सर्दियों से जुड़े सामान जैसे कंबल आदि सस्ते में मिलते हैं।

जनपथ मार्केट

अगर आप सस्ते में कपड़े और ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो जनपथ मार्केट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां आपको कपड़ों, ज्वेलरी के अलावा पेंटिंग्स और हैंडिक्रैफ्ट्स आदि सस्ते में मिल जाएंगे।

सरोजनी मार्केट

महिलाओं के लिए सरोजनी मार्केट सस्ती शॉपिंग की एक अच्छी जगह है। यह दिल्ली के सेंटर में पड़ती है यहां शॉपिंग के साथ आप स्ट्रीट फूड का भी आनंद ले सकते हैं।

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट का नाम दिल्ली के पॉपुलर मार्केट में आता है। यहां आपको मंहगे से लेकर सस्ते कपड़ों और ज्वेलरी के काफी सारे आइट्म्स मिल जाएंगे।

करोल बाग मार्केट

दिल्ली का करोल बाग मार्केट कपड़ों के लिए काफी फेमस है। इसका नाम दिल्ली के सबसे पुराने मार्केट्स में गिना जाता है। यहां आपको पारंपरिक कपड़ों से लेकर वेस्यर्न वेयर की काफी वैरायटी सस्ते में मिल जाएगी।

लड़कियां भी हो जाएंगी खुश

लड़कियां भी गांधी नगर मार्केट से शॉपिंग कर सकती हैं। अगर आप एथनिक कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं तो यहां पर आपको कुर्ती और सूट के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां आपको सूट के साथ ही फेब्रिक की भी वैरायटी मिल जाएगी।

मोल-भाव करना न भूलें

ये तो बात रही बाजारों की, लेकिन आपको बते दें कि अगर आप इन बाजारों में शॉपिंग के लिए जाते हैं, तो मोल-भाव करने का गुण आपके अंदर होना जरूरी है।