Tata Curvv के इस वेरिएंट की डिटेल आई सामने, अब मिलेगी इतने में
Tata ने कुछ दिन पहले अपनी Curvv गाडी को लॉन्च किया था और ग्राहकों के बीच इसकी डिमांड बढ़ रही है | इस गाडी के एक और वेरिएंट की डिटेल सामने आयी है | आइये जानते हैं
Tata ने कुछ दिन पहले अपनी Curvv गाडी को लॉन्च किया था और ग्राहकों के बीच इसकी डिमांड बढ़ रही है | इस गाडी के एक और वेरिएंट की डिटेल सामने आयी है | आइये जानते हैं
टाटा मोटर्स अपनी ऑल न्यू कर्व SUV कूप का इलेक्ट्रिक और ICE मॉडल लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने ICE मॉडल की कीमतों का ऐलान 2 सितंबर को किया था। तब कंपनी ने इसके MT वैरिएंट की कीमतों का एलान किया था।
टाटा मोटर्स अपनी ऑल न्यू कर्व SUV कूप का इलेक्ट्रिक और ICE मॉडल लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने ICE मॉडल की कीमतों का ऐलान 2 सितंबर को किया था। तब कंपनी ने इसके MT वैरिएंट की कीमतों का एलान किया था। अब इसके DCT (डुअल-क्लच ट्रांसमिशन) वैरिएंट की कीमतों की डिटेल भी सामने आ गई है।
कर्व पेट्रोल DCT की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.5 लाख रुपए से लेकर 19 लाख रुपए तक है। जबकि डीजल DCT की कीमत 14 लाख रुपए से लेकर 19 लाख रुपए तक हैं। चलिए आपको एक बार DCT के सभी वैरिएंट की कीमतें दिखाते हैं।
कर्व चार ट्रिम स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और अचीव्ड में उपलब्ध है। दिलचस्प बात यह है कि टाटा कर्व कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 11वां व्हीकल बन गया है। कर्व टाटा मोटर्स के नए एटलस प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। टाटा कर्व खुद को कर्व ईवी से अलग करती है।
कर्व को इंजन में कूल एयर पास करने के लिए वेंट के साथ फ्रंट ग्रिल मिलता है, जबकि एयर डैम को अलग तरह से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा 18 इंच के अलॉय व्हील्स भी कर्व ईवी से अलग हैं, जिसे रेंज बढ़ाने के लिए ज्यादा एरोडायनामिक डिजाइन की आवश्यकता पड़ती है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें टाटा कर्व में बैकलिट टाटा लोगो के साथ चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और एक वायरलेस फोन चार्जर मिलता है।
टाटा मोटर्स का नया 1.2-लीटर GDi टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जिसे हाइपरियन नाम दिया गया है। इसने कर्व के साथ अपनी शुरुआत की है। यह इंजन 124 bhp की पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे या तो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 7-स्पीड DCA ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है। यह नया इंजन 13.69 लाख की कीमत वाले क्रिएटिव S ट्रिम वैरिएंट से शुरू किया जाता है।