अगस्त महीने में जरूर घूम लें भारत की ये खूबसूरत जगहें

इस साल भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से मुक्ति का यह दिन देश के कई वीर सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

पोरबंदर, गुजरात

भारत को आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। इस 15 अगस्त कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप गुजरात के पोरबंदर विजिट कर सकते हैं

जलियांवाला बाग, अमृतसर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप पंजाब के अमृतसर भी विजिट कर सकते हैं। यहां आप जलियांवाला बाग का दीदार कर सकते हैं

अगस्त क्रांति मैदान, मुंबई

मुंबई का अगस्त क्रांति मैदान भी 15 अगस्त के मौके पर घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। महात्मा गांधी ने इसी जगह से 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल फूंका था।

कारगिल युद्ध स्मारक, लद्दाख

15 अगस्त पर आप लद्दाख में स्थित कारगिल युद्ध स्मारक का भी दीदार कर सकते हैं। 90 के दशक के आखिर में पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों के सम्मान में यह स्मारक बनाया गया था।

लाल किला, दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस पर आप लाल किला भी घूम सकते हैं, जो अंग्रेजों से भारत की आजादी का प्रतीक है। हर साल 15 अगस्त के दिन देश के प्रधानमंत्री यहां झंडा फहराते हैं और देशवासियों को संबोधित भी करते हैं।