सरसों का तेल आपको कर सकता है बीमार, जान लें नुक्सान
सरसों के तेल का इस्तेमाल हम रोज़ाना अपनी रसोई में करते हैं पर क्या जानते है की सरसों के तेल में पका खाना आपको बीमार कर सकता है | आइये जानते हैं इसके बारे में
सरसों के तेल का इस्तेमाल हम रोज़ाना अपनी रसोई में करते हैं पर क्या जानते है की सरसों के तेल में पका खाना आपको बीमार कर सकता है | आइये जानते हैं इसके बारे में
सरसों तेल का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। खाने बनाने से लेकर बच्चों के हाथ-पैर की मालिश करने तक इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक सरसों के तेल में खाना बनाने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानें कैसे सरसों का तेल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
रोजाना खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करना कुछ लोगों के लिए पाचन संबंधई समस्याएं पैदा कर सकता है। सरसों तेल का अधिक सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कि अपच, गैस या पेट दर्द हो सकता है। इसलिए रोजाना इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
सरसों तेल में अधिक मात्रा में फैट होता है, जिसका अधिक सेवन वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। यदि आप इसे अधिक मात्रा में उपयोग करते हैं, तो वजन नियंत्रित रखने में मुश्किल हो सकती है।
रोजाना या अधिक मात्रा में सरसों तेल खाने से हृदय रोगों का जोखिम बढ़ सकता है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में एरुसिक एसिड होता है, जो हार्ट की मांसपेशियों में फैट्स को जमा करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
सरसों तेल में मौजूद फैट और एरुसिक एसिड आपके हार्मोनल स्तर को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे शरीर में कई प्रकियाओं में असंतुलन हो सकता है।