घर पर ऐसे त्यार करें किशमिश, फॉलो करें ये टिप्स

किशमिश बाजार में मिलने वाला एक ड्राई फ्रूट है जिसके इस्तेमाल से हमे बहुत फायदे मिलते है पर क्या आप जानते है की आप घर पर ही इसे तैयार कर सकते हैं | आइये जानते है इसका प्रोसेस

घर पर बनाए गए ये किशमिश ना तो मिलावटी होंगे और ना ही आपकी जेब पर ही भारी पड़ेंगे। तो आइए जान लेते हैं घर पर किशमिश बनाने के लिए आपको फॉलो करने होंगे कौन से किचन टिप्स।

खाने की चीजों में किशमिश का उपयोग ना सिर्फ उसका टेस्ट बढ़ाता है बल्कि उसे और भी ज्यादा हेल्दी बना देता है। सेहत और स्वाद का ख्याल रखने वाला ये किशमिश अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। इसमें प्रचूर मात्रा में आहार फाइबर और ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसी प्राकृतिक शर्करा के साथ विटामिन और खनिज भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।

इसके अलावा किशमिश में पॉलीफेनोल, एंथोसायनिन और फ्लेवोनोल्स जैसे यौगिक की मौजूदगी उसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाती है। सेहत और स्वाद का ख्याल रखने वाले ये किशमिश ज्यादातर हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। लेकिन कई बार किशमिश अचानक खत्म हो जाते हैं और आपको बाजार जाने का मौका नहीं मिल पाता है, ऐसे में आप पहले से ही घर पर ही बाजार जैसे किशमिश बनाकर तैयार कर सकते हैं, जिन्हें आसानी से स्टोर करके भी रखा जा सकता है।

घर पर किशमिश तैयार करने के लिए आप सबसे पहले बाजार से अंगूर खरीदकर ले आएं। किशमिश के लिए अंगूर खरीदते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि अंगूर ना तो बहत मुलायम हों और ना ही स्वाद में बहुत खट्टे हों। मुलायम अंगूर उबालते समय फट जाते हैं जबकि खट्टे अंगूर से बनी किशमिश स्वाद में अच्छी नहीं होती है।

बाजार से खरीदे गए अंगूर से किशमिश बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर के डंठल निकालकर उन्हें अच्‍छी तरह पानी से धोकर साफ कर लें। इसके बाद अंगूर को एक बड़े बर्तन में पानी के साथ गैस पर रखकर धीमी आंच पर तब तक उबालें, जब तक अंगूर फूलकर ऊपर न आ जाएं। जब अंगूर अच्‍छी तरह उबल जाएं तो गैस बंद करके पानी अलग करके अंगूर को सूखने के लिए अलग रख दें।

किशमिश बनाने के लिए अंगूर को इस तरह सुखाएं

अंगूर को उबालकर अब एक बड़े बर्तन में फैलाकर धूप में सूखने के लिए 3 से 4 दिन के लिए रख दें। आप देखेंगे कि अंगूर अच्‍छी तरह सूखकर किशमिश बन गया है।