बच्चे को प्लास्टिक के लंचबॉक्स में खाना देने से पहले पढ़ लें खबर

अगर आप भी बच्चे को स्कूल में प्लास्टिक के लंचबॉक्स में खाना पैक करके देते हैं तो आप रुक जाइये क्योंकि प्लास्टिक के बर्तन में खाने से बच्चे को बहुत नुक्सान होता है | आइये जानते हैं इसके बारे में

Reasons to Avoid Using Plastic Tiffins

बच्चों का स्कूल लंच बॉक्स हो या बाजार से खरीदनी हो पानी की बोतल, प्लास्टिक हमारी जिन्दगी में हर कहीं मौजूद रहता है। बच्चों की सेहत को लेकर आमतौर पर सजग रहने वाले पेरेंट्स भी कई बार प्‍लास्टिक के बर्तनों को लेकर बड़ी चूक कर देते हैं। दरअसल, बाजार में मिलने वाले रंग-बिरंगे प्लास्टिक के ये लंच बॉक्स और डिब्बे ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत होते हैं बल्कि दाम में भी सस्ते होते हैं। प्‍लास्टिक के बर्तनों की ये खूबसूरती और कम दाम अकसर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है, जिससे मजबूर होकर लोग सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले प्‍लास्टिक के बर्तनों में खाना खाने लगते हैं। आइए जानते हैं प्‍लास्टिक के बर्तनों में खाना खाने के क्या हैं बड़े नुकसान।

प्‍लास्टिक के लंच बॉक्स क्यों नहीं करने चाहिए यूज

हार्मोनल इंबैलेंस- बीपीए (Bisphenol) कई प्लास्टिक प्रोडक्ट्स में पाया जाने वाला केमिकल है जो हार्मोनल इंबैलेंस, रिप्रोडक्टिव हेल्थ और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य समस्याएं

प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना या पानी रखने से प्लास्टिक के केमिकल खाने में मिल जाते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा प्लास्टिक के बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल करने से प्लास्टिक के कण टूटकर माइक्रोप्लास्टिक कण बनते हैं, जो खाने और पानी में मिलकर शरीर में जाकर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

थायराइड

आप अगर रोजाना खाना खाने या पानी पीने के लिए प्लास्टिक के बर्तनों का यूज करते है तो, आपको थायराइड होने के चांस बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं प्लास्टिक में मौजूद कुछ रसायन स्किन एलर्जी का भी कारण बन सकते हैं। कई बार ज्यादा गर्म खाना प्लास्टिक के डिब्बे में पैक करने से प्लास्टिक के पिघलने की संभावना बढ़ जाती है,जिससे बैक्टीरिया फैलने का डर बना रहता है।

अजीब स्वाद और गंध

प्लास्टिक के टिफिन और बोतलें लंबे समय तक यूज करने से खाने-पानी की चीजों में अजीब स्वाद और गंध पैदा कर सकती हैं। जिससे खाना खराब हो सकता है।

उपाय

प्लास्टिक बोतल की जगह कॉपर की बोतल यूज करें। प्लास्टिक टिफिन बॉक्स की जगह मेटल के टिफिन या बोरोसिल टिफिन में खाना पैक करें। आपको बता दें, स्टील, एल्यूमीनियम से बने टिफिन सस्ते और टिकाऊ होते हैं।