तारीफ करते समय सही वक्त का होना भी जरूरी है। क्योंकि कई बार लड़के जल्दबाजी में सबके सामने ऐसे कॉमप्लिमेंट दे देते हैं जिससे लड़की शर्मिंदगी महसूस करती है।
ज्यादातर लड़के महिलाओं या लड़कियों की तारीफ करते समय उनकी शारीरिक सुंदरता की बात करते हैं। सामान्य तौर पर तो लड़कियां इसे ठीक मानती हैं।
मगर हद से ज्यादा अगर आप इस बारे में बात करेंगे तो लड़कियों को लगेगा कि आप उनकी बाहरी सुंदरता से अट्रैक्ट हैं और आप उनकी तारीफ करके फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
महिलाओं से बात करना और उन्हें खुश करना भी एक कला है। मगर कई बार लड़के फीमेल्स की तारीफ करते समय जरूरत से ज्यादा बड़ी-बड़ी बातें करने लगते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कई लड़के, लड़कियों को कॉमप्लिमेंट देते समय बात की गंभीरता को भूल जाते हैं और बार-बार एक ही बात कहते रहते हैं। आपके इस तरह कॉमप्लिमेंट देने से कई बार लड़कियां खुद को असहज महसूस कर सकती हैं।
बहुत से लड़के, लड़कियों की तारीफ करते समय मजाक भी करते हैं। जिससे लड़की को असहज महसूस न हो। मगर जरूरत से ज्यादा हंसी—मजाक आपकी पर्सनाल्टी को गिरा सकता है।