कम इन्वेस्टमेंट में घर से शुरू करें ये बिज़नेस, होगी मोटी कमाई

आज के इस बढ़ती महंगाई में हर कोई एक्स्ट्रा इनकम के बारे में सोच रहा है और इसका सबसे अच्छा उपाय है अपना बिजनेस क्योंकि आज के समय में एक सीमित आय होने की वजह से दिन रात बढ़ते खर्च का वहन कर पाना लगभग असंभव है।

ब्रेकफ़ास्ट पॉइंट

दोस्तों! लोगों को सुबह-सुबह काम पर जाने की जल्दी होती है। ऐसे में उनके पास ब्रेकफास्ट बनाने का टाइम नहीं होता और ऐसी स्थिति में यह लोग अधिकतर घर के बाहर ही ब्रेकफास्ट करते हैं। ऐसे में यदि आप अपना बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो आप ब्रेकफास्ट प्वाइंट खोल सकते हैं।

जूस पॉइंट

दोस्तों अगर आप भी स्मॉल बिजनेस आइडियाज पर काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए जूस प्वाइंट एक अच्छा ऑप्शन है। यह तो सभी जानते हैं कि फलों के ताजे जूस की मांग हर सीजन में रहती है। आजकल मार्केट में पैकेट वाला जूस भी बिकता है, लेकिन वह फलों के ताजे जूस को रिप्लेस नहीं कर पाया है।

सिलाई का काम

कपड़े सिलने-सिलवाने का काम सदियों से होता आया है, आज भी हो रहा है और आगे भी होगा। ऐसे में अगर आपको कपड़े सिलने आते हैं तो आप सिलाई का काम शुरू कर सकते हैं। अगर आपको यह काम पसंद है, मगर आपको कपड़े सिलना नहीं आता। तो आप कुछ महीनों का सिलाई सीखने का कोर्स कर सकते हैं। जब आप अच्छे कपड़े सिलना सीख जाएं तो आप अपना काम शुरू कर सकते हैं।

ब्लॉगिंग

वर्तमान समय में सोशल मीडिया ने हर किसी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया है। अब आप घर बैठे सारी दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। अगर आपको किसी विषय का अच्छा ज्ञान है और आप उस जानकारी को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

कुकिंग क्लासेज

दोस्तों! अच्छा खाना-खाना किसे नहीं पसंद होता है? सभी को स्वादिष्ट खाना-खाना पसंद होता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें स्वादिष्ट भोजन पकाना पसंद आता है। अगर कोई स्वादिष्ट भोजन पकाएगा ही नहीं तो हमें स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा कैसे? अगर आपको अच्छा खाना पकाना आता है। आपको नए नए व्यंजन बनाने आते हैं। तो आप अपने इस गुण का प्रयोग पैसा कमाने में कर सकते हैं। ‍

डे-केयर सर्विस

आज के दौर में कामकाजी महिलाओं को अपने बच्चों की परवरिश में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कामकाजी महिला अपने वर्कप्लेस पर अपने बच्चे को लेकर नहीं जा सकती हैं। ऐसे में उन्हें बच्चे की देखभाल की चिंता सताती रहती है।

मैरिज ब्यूरो

हर मां-बाप को अपने बच्चों के लिए एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश होती हैं जो जिंदगी के हर मोड़ पर उनका साथ निभा सके। शादी हमारे यहां सबसे पवित्र बंधन माना जाता है। आप दो अच्छे लोगों को मिला करके एक नेक काम कर सकते हैं। ‍

डांस सेंटर

आपकी पसंद का गाना बज रहा हो और आपके पैर ना थिरके ऐसा नामुमकिन है। डांस करना हमेशा से लोगों को पसंद रहा है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको अच्छा डांस करना नहीं आता है। वे लोग डांस सीखने के लिए डांस सेंटर ज्वाइन करते हैं।