इन देशों की करेंसी है भारत से भी कमज़ोर, यहां आप बन जायेंगे रईस
हमारे देश की करेंसी डॉलर के मुकाबले काफी कमज़ोर है पर आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी करेंसी हमारे इंडियन रूपए से भी काफी कम है | आइये जानती हैं इनके बारे में
हमारे देश की करेंसी डॉलर के मुकाबले काफी कमज़ोर है पर आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी करेंसी हमारे इंडियन रूपए से भी काफी कम है | आइये जानती हैं इनके बारे में
अगर आप भी बाहर विदेश घूमने का मन बना रहे हैं, तो इस लेख के जरिए उन देशों के बारे में जान लें जहां की करेंसी भारतीय रुपए से भी कम में। इन देशों में घूमकर आप अपने विदेश घूमने का सपना भी साकार कर सकते हैं।
डॉलर के मुकाबले रुपए की लगातार कमजोर होने की खबर तो आप आए दिन सुनते रहते होंगे। अमेरिका का एक डॉलर हासिल करने के लिए करीबन 76 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। इन दो देशों की करेंसी की कीमत के बीच इतने भारी अंतर की वजह से लोगों का अमेरिका, यूरोप और मिडल-इस्ट के देशों में घूमने का सपना अधूरा रह जाता है।
दुनिया में बहुत से ऐसे देश हैं, जिनकी करेंसी की कीमत भारतीय रुपए के मुकाबले काफी कमजोर है। कई देश तो ऐसे भी हैं, जहां के एक रुपए की कीमत 300 है। अगर आप गर्मियों में विदेश घूमने का मन बना रहे हैं, तो चलिए आपको उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां की करेंसी की कीमत अन्य देशों के मुकाबले काफी कमजोर है।
डोंग 3 मई 1978 से वियतनाम की आधिकारिक मुद्रा बनी हुई है। स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम के अनुसार ये 2022 में दुनिया की तीसरी सबसे कमजोर मुद्रा है। वियतनाम अभी भी एक केंद्रीकृत अर्थव्यवस्था से बाजार अर्थव्यवस्था (Centralized Economy to a Market Economy) में आने की वजह से आज भी काफी संघर्ष कर रहा है। यहां एक रुपए की कीमत 301.03 है। अगर आप बाहर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वियतनाम देश आपको काफी सस्ता पड़ेगा। यहां आप 700 रुपए में खाना-पीना, रहना सब कुछ काफी सस्ते में कर सकते हैं। यहां ट्रांसपोर्ट का किराया भी बेहद किफायती है।
दुनिया के सबसे कमजोर मुद्राओं में शामिल इंडोनेशिया रुपिया ने भी अन्य देशों की तरह पिछले दो सालों में बहुत कम सुधार किया है। हालांकि, इंडोनेशियाई सरकार अपनी मुद्रा के मूल्य में सुधार करने के लिए हर तरह के प्रयास करती रहती है। यहां एक रुपए की कीमत 188. 31 इंडोनेशिया रुपिया है। इस देश में भी आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। यकीन मानिए यहां आपका 50 से 60 हजार में या फिर उससे भी कम में आपके विदेश घूमने का सपना सच हो सकता है। यहां रहने से लेकर खाने-पीने तक आपका खर्च 10,000 रुपए तक आएगा।
लाओटियन किप लाओस देश की मुद्रा है। इस देश की ये करेंसी न केवल सबसे कम मूल्यवान मुद्राओं में से एक है, बल्कि 2020 के बाद से इस राष्ट्रीय मुद्रा की स्थिति बदतर हो गई है। ये देश अपने अपनी कमजोर मुद्रा की वजह से वीक करेंसी (Weak Currency) की लिस्ट में सबसे आखिर में पहुंच चुका है। विदेश घूमने का इससे अच्छा मौका आपको और कोई देश नहीं दे सकता। यहां आप कई देखने लायक जगहें, बीचेस, और बेहतरीन नाइटलाइफ का मजा ले सकते हैं। हनीमून प्लानिंग के लिए भी आप लाओस देश को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
गिनियन फ्रैंक पश्चिमी अफ्रीका का गिन्नी देश की मुद्रा है। इस देश की करेंसी ने पिछले दो सालों में मामूली सा सुधार किया है, और अभी भी ये अन्य देशों की कमजोर करेंसी की लिस्ट में आता है। यहां एक रुपए की कीमत 117.30 गिनियन फ्रैंक है। ये देश भी सस्ते में घूमने वाले देशों में आता है, यहां का नेशनल पार्क ऑफ़ अपर निगार, फोटा आइलैंड, माउंट निम्बा, केप वर्गा घूमने लायक जगहों में आते हैं।