सुबह गर्म पानी पीने से होते हैं बहुत फायदे, आयुर्वेद भी देता है सलाह

आज बहुत सारे लोग फिट रहने के लिए सुबह गर्म पानी पीते हैं और आयुर्वेद भी सुबह खाली पेट गर्म पीने की सलाह देता है पर गर्म पानी से क्या फायदे होते हैं, आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं

सुबह उठने के बाद लोगों को एक से दो गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं, सर्दियों में गुनगुना पानी पीने की सलाह भी हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाती है। विशेषकर सर्दियों और बरसात के मौसम में सुबह गुनगुना या गर्म पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।

क्या आप जानते हैं कि सुबह गुनगुना या गर्म पानी पीने के पीछे आयुर्वेद में कई कारण गिनाए गए हैं। वहीं, इसके वैज्ञानिक कारण भी हैं। आइए जानें सुबह सवेरे गुनगुना या गर्म पानी पीने से क्या लाभ हो सकते हैं।

हाजमा होता है ठीक

कई लोगों को सुबह उठने के बाद पेट में दर्द, पेट फूलने और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में गुनगुना पानी पीने से आपका डाइजेशन ठीक रहता है और इससे पेट की ये समस्याएं भी कम होती हैं।

बॉडी डिटॉक्स

शरीर में बैठे टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालने के लिए गर्म पानी पीना लाभकारी हो सकता है। गर्म या गुनगुना पानी पीने से किडनी और लिवर में जमा गंदगी साफ होती है।

वेट लॉस

गुनगुना या गर्म पानी पीने से शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है। इससे कैलोरी बर्निंग प्रोसेस भी तेज होती है और वेट लॉस होता है।

हेल्दी स्किन

गुनगुना पानी पीने से शरीर की अंदर से सफाई होती है और स्किन हाइड्रेटेड रहती है। साथ ही स्किन क्लीन और ग्लोइंग नजर आती है।

ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर

ठंडा और गर्म पानी मिक्स करके पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे शरीर को पोषक तत्व और ऑक्सीजन प्राप्त करने में मदद होती है।