bhojpuri cinema की इन एक्ट्रेस ने मचाया तहलका, वायरल हो रही फोटोस
आज भोजपुरी एक्ट्रेस किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से एकम नहीं है, खूबसूरती के मामले में ये आज कल खूब तहलका मचा रही है | आइये देखते हैं इनकी लेटेस्ट फोटोज
आज भोजपुरी एक्ट्रेस किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से एकम नहीं है, खूबसूरती के मामले में ये आज कल खूब तहलका मचा रही है | आइये देखते हैं इनकी लेटेस्ट फोटोज
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक मोनालिसा इतनी फेमस एक्ट्रेस हैं, जिनकों किसी पहचान की जरूरत नहीं है। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में लगभग 125 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं, अभिनेत्री मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करके इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
भोजपुरी सिनेमा की टॉप और फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के लिए तो फेमस हैं ही, लेकिन फैंस पर उनकी आवाज का जादू भी सिर चढ़कर बोलता है। अक्षरा कई लाइव परफॉर्मेंस भी करती हैं, जिसमें हजारों की तादाद में उन्हें देखने-सुनने के लिए फैंस की भीड़ जमा होती है। ऐक्टिंग करने के साथ-साथ वह बहुत अच्छा गाना भी गाती हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में अपने काम की शुरुआत साल 2010 से की थी। अक्षरा की पहली भोजपुरी फिल्म 'सत्यमेव जयते' है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह और रवि किशन लीड रोल में थे।
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर कलाकार अर्चना प्रजापति अपनी चंचल अदाओं के लिए जानी जाती हैं। अर्चना ने भोजपुरी फिल्म 'घात' में बेहतरीन अभिनय किया है। अर्चना ने अपने करिअर की शुरुआत 2017 में की थी, इनकी पहली डेब्यू फिल्म 'जिद्दी' है। इस फिल्म में अर्चना एक्टर पवन सिंह के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं, अभिनेत्री अर्चना ने शुभम तिवारी और रानी चटर्जी के साथ भोजपुरी फिल्म ’इलाहाबाद से इस्लामाबाद’ में भी बहुत अच्छा किरदार निभाया है।
इनु श्री की पहली डेब्यू भोजपुरी फिल्म 'खिलाड़ी' थी, जिसमें इनु श्री और खेसारी लाल यादव लीड रोल में थे। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत इनु ने 2016 से की थी। इनु श्री अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं।
हर्षिका पूनच्चा मुख्य रूप से साउथ फिल्मों में काम करती हैं। हाल ही में हर्षिका भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में नजर आई थीं। अभिनेत्री हर्षिका ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम समय में पहचान बना ली हैं।
भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री ईशा गुप्ता बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बिदेशों मे भी काफी प्रसिद्ध हो रही हैं। भोजपुरी गाने भारत के अलावा दूसरे देशों में भी काफी पसंद किए जा रहें हैं। वहीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग और डांस स्किल से फैंस को दीवाना बना दिया है।
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। काजल अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। अभिनेत्री काजल की पहली भोजपुरी डेब्यू फिल्म 'सुगना' है। इस फिल्म में काजल रघवानी आदित्य ओझा के साथ लीड रोल में नजर आई थीं।