ये है Noida के बेस्ट क्लब, पूरी रात कर सकते हैं एन्जॉय
अगर आप वीकेंड पर नॉएडा में एन्जॉय करना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसे बेस्ट क्लब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप पूरी रात एन्जॉय कर कस्ते हैं | आइये जानते हैं इनके बारे में
अगर आप वीकेंड पर नॉएडा में एन्जॉय करना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसे बेस्ट क्लब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप पूरी रात एन्जॉय कर कस्ते हैं | आइये जानते हैं इनके बारे में
नोएडा के सेक्टर 18 में पब एक्सचेंज दिल्ली एनसीआर का बेस्ट क्लबों में गिना जाता है। नोएडा का यह पहला ऐसा क्लब है, जो स्टॉक एक्सचेंज मॉडल पर आधारित है। यहां शराब की अलग-अलग वैरायटी मिलती है। ड्रिंक्स की कीमतों में ग्राहकों की मांग के आधार पर उतार-चढ़ाव होता रहता है। एक लाइव बैंड यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
नोएडा के सेक्टर 18 में ही बना है ब्लू क्लब और लाउंज। यह भी नोएडा के बेस्ट क्लब की कैटेगरी में आता है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी एंजॉय कर सकते हैं। क्लब आपके साथी या दोस्तों के साथ रोमांटिक नाइट आउट के लिए एकदम परफेक्ट प्लेस है। अगर आप यहां आ रहे हैं, तो यहां का मुगलई व्यंजन जरूर ट्राई करना चाहिए। यहां दो लोग कुल 1800 रूपए में सारी रात एन्जॉय कर सकते हैं।
अगर आपको कॉकटेल पार्टी का शौक है तो आपके लिए नोएडा की रूवेज एक स्पेशल प्लेस हो सकती है। नोएडा के सेक्टर 46 में बने इस क्लब में आप लाउंज बार लाइव मैच देख सकते हैं। साथ ही इसका इंटीरियर काफी आकर्षक हैं, जो आपको पार्टनर और दोस्तों के साथ सेल्फी लेने के लिए मजबूर कर देगी। यहां अंदर छत पर बनी एक ग्लास की छत इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। भारतीय कथल की गलौटी से लेकर जमैका जर्क चिकन तक, यहां मेनू में कई तरह के फूड उपलब्ध हैं। आपको यहां आकर हर्ब बेबी पोटैटो जरूर ट्राई करना चाहिए। दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यह क्लब लोगों के लिए खुला रहता है।
क्लब 44 नोएडा के बेस्ट क्लब में आता है। सबसे अच्छी बात है कि इसका एंट्री अमाउंट पूरी तरह से आपके बजट में है। इसलिए अगर आप स्टूडेंट हैं, तो आप यहां आसानी से जा सकते हैं। स्टाइलिश फर्नीचर के साथ क्लब में इनडोर और आउटडोर बैठने की भी व्यवस्था है। सेक्टर 44 में बने इस क्लब में आप यहां सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक मौज मस्ती कर सकते हैं।
द आयरिश हास की रात काफी रंगीन होती है। नोएड़ा के सेक्टर 18 में बने इस क्लब में कांच की रंग बिरंगी खिड़कियां आपको खूब आकर्षित करेंगी। जो लोग विदेशी फील चाहते हैं, उनके लिए यहां कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड उपलब्ध है। यहां शाम 56 बजे से रात 8 बजे तक कुछ ड्रिंक्स भी ऑफर की जाती हैं। यह क्लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। सप्ताह में किसी भी दिन यहां जाने का प्लान बनाएं और नाइट लाइफ एन्जॉय करें।
नोएडा में फैट टाइगर क्विक सर्विस रेस्टोरेंट सीरीज है, जो अपने रोमाचंक मेन्यू आइटम के लिए पॉपुलर हो रहा है। 22 शहरों में इसके 50 से ज्यादा आउटलेट हैं। अगर आप खाने के शौकीन है, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यहां का मेन्यू हाल ही में लांच हुआ है, जहां आपको राइस बाउल के डिफरेंट वेरिएंट मिलेंगे, जैसे पनीर टिक्का राइस बाउल, चिकन टिक्का राइस बाउल और चिकन पॉपकॉर्न राइस बाउल। हर राइस बाउल को बेहतरीन इंग्रीडिएंट्स के साथ तैयार करने की कोशिश की गई है। स्वादों का यह मिश्रण आपको यहां आने के लिए मजबूर जरूर कर देगा।
जैसा कि नाम से पता चलता है, पब का अंदरूनी हिस्सा काफी अनोखा है और आपको जेल बैरक के अंदर बैठने का एहसास देता है। नोएडा के अधिकांश पबों की तरह, इस जगह में भी आप मस्ती कर सकते हैं।