ये है देश की सबसे खूबसूरत घाटियां, वापिस आने का नहीं करेगा मन
देश में खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है और हर साल लाखों लोग छुट्टी मनाने के लिए किसी न किसी हिल स्टेशन पार जाते हैं |आज हम आपको देश की सबसे खूबसूरत घाटियों के बारे में बताने जा रहे है
देश में खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है और हर साल लाखों लोग छुट्टी मनाने के लिए किसी न किसी हिल स्टेशन पार जाते हैं |आज हम आपको देश की सबसे खूबसूरत घाटियों के बारे में बताने जा रहे है
कांगड़ा घाटी, हिमाचल प्रदेश - Kangra Valley in Himachal Pradesh In Hindi कांगड़ा घाटी हिमाचल प्रदेश में स्थित एक खूबसूरत घाटी है, जो सुंदर देवदार के जंगलों, बागों और बारहमासी बर्फीले पहाड़ों से निकलती नदियों से युक्त है। कांगड़ा घाटी 15,956 फीट की ऊंचाई पर स्थित सबसे ऊंची चोटी है। ये जगह माउंटेन बाइकिंग एडवेंचर के लिए भी बेहद लोकप्रिय है।
फूलों की घाटी या वैली ऑफ फ्लावर्स भारत के उत्तराखंड राज्य में चमोली जिले में स्थित है। पश्चिमी हिमालय में मौजूद फूलों की घाटी एक प्राकृतिक और खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यानों है। अल्पाइन फूलों और घास के मैदानों से सजी ये जगह प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शाकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
जुकोऊ भारत की सबसे आकर्षक घाटियों में से एक है। जहां सर्दियों के दौरान घाटी पूरी तरह से बर्फ से ढक जाती है, वहीं गर्मी के मौसम में खूबसूरत फूल देखने को मिलते हैं। जुकोऊ घाटी और जपफू पीक महाद्वीप के सबसे लुभावने परिदृश्यों में से एक है।
भारत के केरल में पश्चिमी घाटी की कुंडली पहाड़ियों में मौजूद साइलेंट वैली एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि अपने हरे-भरे जंगलों, जीव जंतुओं और समृद्ध वनस्पतियों के लिए जाना जाता है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए ये घाटी बेस्ट साबित होगी।
सतलुज घाटी उत्तर भारत की एक और खूबसूरत घाटी है जो निश्चित रूप से प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है। पूरी घाटी चट्टानी इलाकों और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी हुई है और घाटी का नाम प्रमुख नदी सतलुज से पड़ा है जो पूरे क्षेत्र को हरा-भरा और ताज़ा रखने का स्रोत है
चंबल घाटी मध्य प्रदेश की एक खूबसूरत घाटी है, और इस घाटी का नाम प्रसिद्ध चंबल नदी के नाम पर रखा गया है। वैसे मुख्य रूप से डकैतों के लिए जानी जाती है, लेकिन फिर भी ये घाटी मध्य प्रदेश का एक प्रमुख आकर्षण माना जाता है।
बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी युमथांग घाटी भारत की सबसे खूबसूरत नदी घाटियों में से एक है। युमथांग घाटी उत्तरी सिक्किम में गंगटोक से 140 किमी उत्तर में स्थित है। इस घाटी को फूलों की घाटी के रूप में भी जाना है। 3564 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, युमथांग घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग की तरह है।