ये हैं भारत के सबसे अमीर शख्स, चेक करें लिस्ट

मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी की दौलत 124.2 बिलियन डॉलर हैं। वह अभी दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं।

गौतम अडानी

गौतम अडानी देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दुनिया के 20वें सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की आय का सबसे बड़ा जरिया अडानी ग्रुप है। 62 साल के अडानी गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। उनकी नेट वर्थ 83.0 बिलियन डॉलर है।

सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल भारत की तीसरी सबसे अमीर शख्स हैं। OP Jindal Group को संभालने वाली सावित्री जिंदल 74 साल की हैं और उनके चार बेटे अलग-अलग बिजनेस संभालते हैं। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में वह 31वें नंबर पर हैं। उनकी नेट वर्थ 41.8 बिलियन डॉलर है।

शिव नाडर

शिव नाडर भारत के चौथे और दुनिया के 49वें सबसे रईस शख्स हैं। 34.1 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ वाले शिव नाडर HCL Technologies के संस्थापक हैं। साल 2023 में उन्होंने कुल 2042 करोड़ रुपये दान किए थे।

दिलीप सांघवी

दिलीप सांघवी Sun Pharmaceutical Industries Ltd के चेयरपर्सन हैं। उनकी नेट वर्थ कुल 25.8 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 72वें नंबर पर है। जबकि भारत के पांचवे सबसे अमीर शख्स हैं।

कुमार बिड़ला

कुमार बिड़ला देश के छठे सबसे अमीर शख्स हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप उनकी आय का सबसे बड़ा जरिया है। उनकी कुल नेट वर्थ 23.7 बिलियन डॉलर है। वह फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में 83वें नंबर पर हैं।

साइरस पूनावाला

साइरस पूनावाला भारत के सातवें और दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 89वें नंबर पर हैं। उनकी कुल नेट वर्थ 22.4 बिलियन डॉलर है। Serum Institue of India के मालिक साइरस 83 वर्ष के हैं।

राधाकिशन दमानी

69 साल के राधाकिशन दमानी भारत के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 91वें नंबर पर हैं। उनकी नेट वर्थ कुल 21.6 बिलियन डॉलर है और वह Avenue Supermarkets के फाउंडर हैं जो देशभर में करीब 336 DMart स्टोर चलाती है।