इन लोगों को रात को बिलकुल नहीं पीना चाहिए दूध, आप भी जान लें नुक्सान
दूध पीने से हमे बहुत सारे नुकसान हो सकते हैं इस बात पर शायद ही कोई भरोसा करे पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन बीमारी वाले लोगों को रात को दूध नहीं पीना चाहिए | आइये जानते हैं
दूध पीने से हमे बहुत सारे नुकसान हो सकते हैं इस बात पर शायद ही कोई भरोसा करे पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन बीमारी वाले लोगों को रात को दूध नहीं पीना चाहिए | आइये जानते हैं
दूध में इतने पोषक तत्व होते हैं कि इसे सम्पूर्ण आहार कहा जाता है। सबसे आसानी से और हर सीजन में उपलब्ध रहनेवाला सुपरफूड है। इसीलिए, हर किसी को हर दिन थोड़ा-सा दूध पीने की सलाह दी जाती है। कैल्शियम और विटामिन डी के अलावा प्रोटीन, सोडियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं।
कुछ लोग सुबह नाश्ते में दूध के साथ कॉर्नफ्लेक्स खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध या शहद वाला दूध पीते हैं। रात में दूध पीने से स्ट्रेस से राहत मिलती है और आरामभरी नींद आती है। लेकिन, कुछ लोगों को दूध पीने से मना किया जाता है। क्योंकि, रात को दूध पीने से उन्हें नुकसान हो सकता है। आइए जानें रात में दूध पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं।
जैसा कि दूध एक हाई प्रोटीन और लैक्टोज से भरपूर फूड (Lactose rich food) है। ये दोनों ही चीजें पेट फूलने (bloating) का कारण बनती हैं। इससे, रात में आपकी नींद खराब हो सकती है। रात में दूध पीने से आपको बेचैनी महसूस हो सकती है और पेट में तकलीफें हो सकती हैं। इसीलिए, जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत है उन्हें रात में दूध पीने से नुकसान हो सकता है।
कुछ लोगों को रात में दूध पीने से अपच या इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है। इससे पेट खराब हो सकता है और कॉन्स्टिपेशन (Constipation) जैसी समस्याएं गम्भीर हो सकती हैं। इसीलिए, अगर आपको बार-बार अपच की शिकायत होती है तो दूध पीने से बचना चाहिए।
ऐसे लोग जिन्हें कफ की शिकायत होती है उन्हें भी रात में दूध नहीं पीना चाहिए। सोने से पहले दूध पीने का एक नुकसान यह भी होता है कि इससे शरीर में बलगम (mucus) बढ़ने लगता है। इससे, लोगों की सर्दी और खांसी की समस्या बढ़ सकती है।
कमजोर लिवर वाले लोगों को रात में दूध पीने से बचना चाहिए। रात में सोने से पहले दूध पीने से शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया स्लो हो जाती है। इससे, लिवर डिटॉक्स नहीं हो पाता जिससे लिवर में गंदगी जमा होने लगती है।
दूध एक हाई कैलोरी फूड है इसीलिए, सोने से पहले दूध पीने से बेली फैट बढ़ सकता (Belly fat increasing foods) है। दरअसल, दूध पीने के बाद कैलोरी बर्न नहीं हो पाती इसीलिए, इससे शरीर में फैट बढ़ने लगता है और इससे मोटापा बढ़ने लगता