इन लोगों को भूल कर भी नहीं खाना चाहिए सेब, जान लें नुकसान
रोज़ाना एक सेब खाने से हमारे पास कोई बीमारी नहीं आती ये हम सब जानते हैं पर बहुत कम लोग जानते हैं की इन बीमारी वाले लोगों को सेब से दूर रहना चाहिए | आइये जानते हैं इसके बारे में
रोज़ाना एक सेब खाने से हमारे पास कोई बीमारी नहीं आती ये हम सब जानते हैं पर बहुत कम लोग जानते हैं की इन बीमारी वाले लोगों को सेब से दूर रहना चाहिए | आइये जानते हैं इसके बारे में
सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये तो आप जानते ही होंगे। इसमें विटामिन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। रोजाना एक सेब खाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है
यह इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर हृदय रोगों के जोखिम को कम करने तक में फायदेमंद होता है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों के लिए सेब का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। जरूरत से ज्यादा सेब खाने से शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं। यहां तक कि कुछ बीमारियों में सेब का सेवन करने से रोगी की मौजूदा स्थिति बिगड़ सकती है।
जो लोग अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, उन्हें सेब का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। लेकिन अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करने से पेट में गैस, दर्द और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं
डायबिटीज के मरीजों को जरूरत से ज्यादा सेब का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में, डायबिटीज रोगी इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
दस्त या डायरिया की समस्या से पीड़ित लोगों को सब का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देता है। ऐसे में, इसका सेवन करने से दस्त की समस्या और अधिक बढ़ सकती है।
मोटापे से ग्रस्त लोगों को सेब का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें कैलोरी और शुगर काफी मात्रा में पाई जाती है। इसका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सेब का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
कुछ लोगों को सेब का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इससे उन्हें त्वचा में खुजली, रैशेज और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको सेब से एलर्जी है, तो इसका सेवन भूलकर भी न करें।