इन लोगों को नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्ज़ी, होते है बहुत नुकसान

अरबी एक स्वास्थ्यवर्धक जड़ वाली सब्जी है, जिसमें बहुत सारे विटामिन, मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही वजह है कि अरबी खाने के बहुत सारे फायदे हैं। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी भी होगी कि, अरबी के साइ‍ड इफेक्‍ट (Arbi Ke Side Effects) भी हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण अरबी खाने के कई फायदे हैं यह इम्यून सिस्टम को बेहतर रखने के साथ-साथ पाचन को सुधारने में भी फायदेमंद है। लेकिन अरबी में कैल्शियम ऑक्सलेट नाम का एक ऐसा हानिकारक तत्व पाया जाता है, जिसके कारण आपके सामने कई स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। खासकर, अरबी उन लोगों के लिए हानिकारक है जो पहले से किसी स्वास्थ समस्या से जूझ रहे हैं।

किडनी स्टोन का कारण बन सकती है अरबी - Arbi in Kidney Stone

अरबी की सब्जी का अत्यधिक सेवन करने से आपकी किडनी में स्टोन का निर्माण हो सकता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम ऑक्सलेट की मौजूदगी गुर्दे की पथरी का कारण बनता है, जिससे आपको पेट में दर्द हो सकता है।

इसके साथ ही अगर आप पहले से किडनी स्टोन से जूझ रहे हैं तो आपको अरबी की सब्जी या अरबी खाने से बचना चाहिए। अरबी जब भी खाएं तो उसे अच्छी तरह से पका कर ही खाएं।

अर्थराइटिस में न खाएं अरबी - Arbi in Arthritis

अरबी की सब्जी अर्थराइटिस में भी हानिकारक होती है क्योंकि इसमें कैल्शियम ऑक्सलेट और प्रोटीन की अधिकता होती है, जो जॉइंट्स में यूरिक एसिड के तौर पर जमा होते हैं और दर्द व सूजन का कारण बनते हैं।

एलर्जी का कारण बन सकती है अरबी - Arbi Causes Itching

अगर आप अरबी को अच्छी तरह से पकाए बगैर ही बनाते हैं तो इसमें कैल्शियम ऑक्सलेट की उपस्थिति आपके गले और त्वचा में खुजली का कारण बन सकती हैं, इसलिए जब भी अरबी की सब्जी या कोई व्यंजन बनाएं तो उसे अच्छी तरह से जरूर पकाएं।

महिलाओं के लिए यौन समस्याओं से जुड़ी है अरबी

अरबी में कैल्शियम ऑक्सलेट की अधिकता के कारण यह महिलाओं में वुल्वोडनिया से जुड़ा हो सकता है यह महिलाओं के प्राइवेट पार्ट के आसपास दर्द और परेशानी का कारण बन सकता है, यही वजह है जब महिलाओं में वुल्वोडनिया का पता चलता है उन्हें कैलशियम ऑक्सलेट वाले आहार का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।