अक्टूबर में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, जल्दी से करिये बैग पैक

अक्टूबर के महीने में मौसम बढ़िया हो जाता है क्यंककी गर्मी नहीं रहती और ठंड शुरू होने लग जाती है ऐसे में बहुत सारे लोग बाहर घूमने जाने का प्लान बनाते हैं और आज हम अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं

best places

दुनियाभर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने 1980 में की थी। विश्व में कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं लेकिन आज आपको भारत के फेमस जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अक्टूबर महीने में घूमने जा सकते हैं

Tourist places

पर्यटकों के लिए ट्रेवल एजेंसियों से लेकर रेस्टोरेंट या होटल तक नई-नई स्कीम निकालते हैं। अगर आप भी घूमना चाहते हैं, लेकिन समय की कमी के कारण आप कहीं घूमने नहीं जा रहे हैं, तो ऐसे में अक्टूबर आपके लिए बेस्ट महीना साबित हो सकता है। इस महीने में कई छुट्टियां मिलेंगी,तो देश के इन जगहों जरूर एक्सप्लोर करें।

हिमाचल प्रदेश

हिमचाल प्रदेश में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां घूमने के लिए अक्टूबर महीना सबसे अच्छा है। आप यहां प्रकृति के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। अक्टूबर का महीना पैराग्लाइडिंग करने के लिए बेस्ट माना जाता है । अगर आप एडवेंचर लवर्स हैं, तो हिमाचल प्रेदश में इस एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं।

नैनीताल

नैनीताल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां साल भर सैलानियों की भीड़ लगी रहती है, आप हर मौसम में इस शहर की खूबसूरती को देख सकते हैं। यह पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। अगर आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नैनीताल बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

गोवा

अक्टूबर में घूमने के लिए गोवा भी शानदार विकल्प है। यहां का अंजूना बीच काफी फेमस है। इस बीच को देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। इसके अलावा आप यहां वागाटोर बीच, बम्बोलिम बीच बस्तरियां मार्केट आदि जगहों का दीदार कर सकते हैं।

जैसलमेर

जैसलमेर को गोल्डेन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यह राजस्थान के खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां के किले, हवेलियां और धार्मिक स्थल भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जैसलमेर की पाटवों की हवेली काफी प्रसिद्ध है, इसे देखने के लिए सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। अगर आप जैसलमेर घूमने जाएं, तो बड़ा बाग, जैसलमेर का किला, गड़ीसर झील देखना न भूलें।

आगरा

आगरा का ताजमहल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। यह अपनी खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेता है। ताज का दीदार करने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ लगती है। इसके अलावा भी आगरा में कई प्रसिद्ध जगहें है। मेहताब बाग, आगरा रेड फोर्ट, फतेहपुर सीकरी भी आगर के मशहूर पर्यटन स्थल हैं।