Delhi से सिर्फ 3 घंटे दूर है ये प्लेसेस, बनालें जाने का प्लान
अगर आप इस वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली से सिर्फ 3 घन्टे दूर है | आइये जानते हैं इनके बारे मे
अगर आप इस वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली से सिर्फ 3 घन्टे दूर है | आइये जानते हैं इनके बारे मे
फॉरेन घूमने की चाहत किसे नहीं होती, लेकिन अक्सर बजट की वजह से लोग अपना हाथ खींच लेते हैं और कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनके पास छुट्टियां कम होती हैं। ऐसे में लोगों का विदेश जाने का सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें दिल्ली के पास एक ऐसा देश है, जो बस 3 घंटे दूर है और जहां आपका पैसा बहुत ही कम लगेगा, तब आप क्या कहेंगे
इस देश के लिए आपको फ्लाइट से मात्र 3 घंटे का समय लगेगा, फिर चाहे आप दोपहर के 12 बजे भी निकलें तब भी आप दोपहर के 3 बजे के आसपास पहुंच जाएंगे और फिर उसके बाद घूमकर तीन दिन का ट्रिप करके वापस देश लौट सकते हैं। चलिए आपको इस जगह के बारे में बताते हैं।
बीते कुछ महीनों से उज्बेकिस्तान घूमने के शौकीनों के बीच काफी फेमस हो रहा है। लोग दूर-दूर से यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं। बेहद खूबसूरत ये देश बगीचों और अंगूर के बागानों के लिए दुनियाभर में फेमस है। साथ ही यहां 5 यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स भी हैं
इससे मजे की बात और क्या हो सकती है, आपको यहां ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा उज्बेकिस्तान में सबसे ज्यादा रूई का उत्पादन होता है और यहां मिनरल्स, तेल और गैस का भी भंडार है।
उज्बेकिस्तान की चीजें जानने के बाद अगर आप यहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इसके लिए आप दिल्ली या मुंबई से उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद तक के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। दिल्ली से यहां तक की राउंड ट्रिप के लिए आपको 35 से 38 हजार देने पड़ेंगे। वहीं, मुंबई से आपको 42 हजार तक का फ्लाइट खर्च आएगा। साथ ही यहां जाने के लिए आपको 3 से 4 घंटे लग सकते हैं।
इस खूबसूरत देश में जाने के लिए आपको यानी भारतीयों को ई-वीजा की जरूरत होगी। जाने के लिए आप ई-वीजा के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं और 3 से 4 दिन के अंदर आपको उज्बेकिस्तान के लिए ई-वीजा मिल जाएगा।
उज्बेकिस्तान के अपने इस सफर के समय आप तीन दिन तक अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। पहले दिन आप यहां की राजधानी ताशकंद में बिता सकते हैं और इस दौरान आप नीचे की जगहों पर घूम सकते हैं। अमीर तिमुर स्क्वायर इंडिपेंडेंस स्क्वायर शॉपिंग के लिए चोरसू बाजार खाने के लिए आप लोकल रेस्तरां में प्लोव, लैगमैन या शश्लिक जैसे में, ट्रेडिशनल उज्बेक खाना ट्राई सकते हैं।