फैमिली संग घूमने के लिए बेस्ट है महाराष्ट्र की ये जगहें

महाराष्ट्र का मुंबई और पुणे शहर इनको आज कौन नहीं जानता पर हम आपको बता दें की महाराष्ट्र में ऐसी बहुत सारी खूबसूरत जगहें है जहाँ पर आपको एक बार जरूर विजिट करना चाहिए

Matheran hill station

यह हिल स्टेशन महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। इसे देश के सबसे छोटे हिल स्टेशन परंतु खूबसूरत हिल स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। यहां देखने के लिए कई व्यू प्वाइंट, झीलें और पार्क हैं जिनमें मंकी प्वाइंट, लिटिल चॉक, चॉक पॉइण्ट, इको प्वाइंट, मनोरमा प्वाइंट, सनराइज और सनसेट प्वाइंट प्रमुख हैं। यहां झरने, झील और बादलों को देखने का मजा ही कुछ और है।

Elephanta's Cave

मुंबई के समुद्र में मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित एक स्थल है, जो एलीफेंटा नाम से विश्वविख्यात है। कई हजार वर्षों पुरानी इन गुफाओं की संख्या 7 हैं जिनमें से सबसे महत्‍वपूर्ण है महेश मूर्ति गुफा।

ajanta leni ellora caves

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के समीप स्थित‍ अजंता-एलोरा की गुफाएं बड़ी-बड़ी चट्टानों को काटकर बनाई गई हैं। 29 गुफाएं अजंता में तथा 34 गुफाएं एलोरा में हैं।

Nashik

यह महाराष्ट्र की धार्मिक और कुंभ नगरी है। गोदावरी के तट पर बसा यह नगर बहुत ही खुबसूरत है। इसी नगर के पास है 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर शिवलिंग, जहां पर काल सर्पदोष और पितृदोष से मुक्ति का अनुष्‍ठान होते हैं। दोनों ही जगहों पर घुमने लायक बहुत सारे स्थान हैं।

Lonavala hill station

महाराष्ट्र में मुंबई से करीब 96 किलोमीटर और खंडाला से लगभग 5 कीलोमीटर दूर स्थित है लोनावला (लोणावळा) हिल स्टेशन। पूणे से मात्र 2 घंटे का रास्ता है। इसे झीलों का जिला कहते हैं। मुंबई और पूना वासियों के लिए यह उनका फेवरिट डेस्टिनेशन है।

Kolad

कुंडलिका नदी के तट पर स्थित कोलाड यह मुंबई से 117 किमी दूर रायगढ़ जिले में स्थित है। यह स्थान व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। अपने झरने, हरी घास के मैदान और सह्याद्रिस की सुरम्य पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध कोलाड में राफ्टिंग, रैपलिंग और कयाकिंग के साथ ही कई साहसिक खेलों का मजा लिया जा सकता है।

Tadoba National Park

महाराष्ट्र में यूं तो कई जंगल है परंतु ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान अपनी प्राकृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यह भारत के मोस्ट टाइगर रिजर्व में से एक है, जहां पर सबसे ज्यादा अधिख शेर दिखाई देते हैं। यह जंगल चंद्रपुर जिले में स्थित है। इस क्षेत्र में वनस्पतियों और जीवों की दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती है।