Switzerland से कम नहीं है MP की ये जगहें, एक बार जरूर करें विजिट

switzerland को इस दुनिया का स्वर्ग कहा जाताहै पर हम आपको MP की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जो खूबसूरती के मामले में switzerland को टक्कर देती है | आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में

Pachmarhi

इंदौर से करीब 400 किलोमीटर दूर है पचमढ़ी। होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह टॉप पर है। ऊंचे ऊंचे पहाड़, झील, झरने, गुफाएं, जंगल सभी कुछ हैं यहां पर।

रोमांटिक स्थल

होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह टॉप पर है।

गुफाएं

यहां की गुफाएं पुरातात्विक महत्व की हैं क्योंकि यहां गुफाओं में शैलचित्र भी मिले हैं। जटाशंकर, पांडव गुफा और हांडी खोह प्रसिद्ध है।

तालाब और झरने

यहां बसे घने जंगल, मदमाते कई जलप्रपात और पवित्र निर्मल तालाब हैं। पांडव गुफाओं से आगे चलने पर 30 फीट गहरा एक ताल है जिसे अप्सरा विहार कहते हैं। जिसमें नहाने और तैरने का आनंद लिया जा सकता है। इसमें एक झरना आकर गिरता है। इसके आगे चलकर, इरन ताल, रजत प्रपात, बी फॉल्स तथा डचेज फॉल्स सबसे प्रसिद्ध है।

प्रियदर्शिनी प्‍वाइंट

यह एक ऐसी जगह है जहां से पचपढ़ी को देखना ताज्जुब भरा होता है। इस प्वाइट पर से सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही लुभावना नजर आता है। तीन पहाड़ी शिखर बायीं तरफ चौरादेव, बीच में महादेव तथा दायीं ओर सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ दिखाई देते हैं।

जंगल

यहां गौर, तेंदुआ, भालू, भैंसा तथा अन्य जंगली जानवर सहज ही देखने को मिल जाते हैं। यहां सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान 1981 में बनाया गया जिसका क्षेत्रफल 524 वर्ग किमी. है। यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है।

अन्य जगहें

महादेव मंदिर, चौरागढ़ मंदिर, रीछागढ़, डोरोथी डीप रॉक शेल्टर, जलावतरण, सुंदर कुंड, धूपगढ़ आदि कई सुंदर स्थान हैं।