मन मोह लेगी गंगटोक की ये जगहें, एक बार जरूर करें विजिट
गंगटोक नार्थ ईस्ट की एक ऐसी खूबसूरत जगह है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं | गंगटोक की खूबसूरती के आगे शिमला मनाली तो एकदम फेल है | आइये जानते हैं यहां की कुछ बेस्ट प्लेसेस के बारे में
गंगटोक नार्थ ईस्ट की एक ऐसी खूबसूरत जगह है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं | गंगटोक की खूबसूरती के आगे शिमला मनाली तो एकदम फेल है | आइये जानते हैं यहां की कुछ बेस्ट प्लेसेस के बारे में
गंगटोक सिक्किम राज्य का सबसे बड़ा शहर है। गंगटोक घूमने के लिहाज से बेहद ही आकर्षक, प्राकृतिक और बादलों से घिरी हुई ऐसी जगह है, जो आने वाले हर पर्यटक को तरो ताजा कर सकती है। गंगटोक हिमालय पर्वत माला पर शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई स्थित है।
गंगटोक में प्राकृतिक सुंदरता से जुडी कई जगह हैं, जिनमें से कुछ मुख्य आकर्षण जैसे त्सोमो झील, बान झाकरी, ताशी व्यू पॉइंट आदि शामिल है। गंगटोक घूमने से पहले यहां की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में भी एक बार जान लें, जिनकी वजह से यहां की खूबसूरती में चार चांद लगे हुए हैं।
अगर आपको गंगटोक में घूमने के लिए सिर्फ एक ही जगह को अच्छे से देखना है, तो हमारा मानना है कि आपको त्सोमगो झील जाना चाहिए। त्सोमगो चांगू झील एक हिमनद झील है, जो गंगटोक से 40 किलोमीटर की दूरी पर 12,310 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
पहाड़ों से घिरी ये झील अपना पानी पिघलती बर्फ से इकट्ठा करती है। झील की एक खास बात यह है कि यह हर मौसम के साथ अपना रंग बदलती है। झील सर्दियों के दौरान जमी रहती है, तो वहीं गर्मियों में चारों ओर बर्फ की जगह पर फूल खिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बौद्ध भिक्षु पुराने समय में झील के रंग को देखकर ही भविष्य की भविष्यवाणी किया करते थे।
नाथुला दर्रा भारत और तिब्बत के बीच काफी पुराना सिल्क रुट का एक हिस्सा है। नाथुला प्राकृतिक सुंदरता और आश्चर्यजनक प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर है। 14,140 फीट की ऊंचाई तक इसकी खड़ी, फिसलन ढलानों वाली सड़कों से ड्राइविंग करना काफी रोमांचकारी माना जाता है।
नाथुला दर्रा गर्मियों और शरद ऋतु के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों से भरा रहता है। वैसे सर्दियों में यहां का तापमान सबसे कम देखा जाता है, भारी बर्फबारी के कारण यहां का रास्ता अक्सर बंद रहता है। सड़क सोमवार और मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद रहती है, इसलिए उसी प्रकार आ
गंगटोक की ट्रैवलिंग लिस्ट में आपको खूबसूरत रंका मठ को भी जरूर शामिल करना चाहिए। यहां आपको शानदार नजारों के साथ-साथ बौद्ध भिक्षुओं से बातचीत करने का अवसर भी मिलता है। आप ब्रेक में भिक्षुओं के साथ तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं, लेकिन बस इस बात का ध्यान रखें कि उनके साथ बातचीत करते समय उनके विश्वास और उनके जीवन के तरीकों का सम्मान करें।