खूबसूरती से भरी हुई है MP की ये जगहें, एक बार जरूर करें विजिट

खूबसूरती के मामले में MP की ये जगहें किसी विदेश से कम ही है | MP की इन जगहों पर हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं | आइये जानते हैं इन प्लेसेस के बारे में विस्तार से

ग्वालियर फोर्ट मध्य प्रदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है जिसकी स्थापना राजा सूरजसेन ने की थी। ग्वालियर अपने किले, स्मारकों, महलों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यह शहर चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ियों और हरियाली से घिरा हुआ है जो इसके गौरवशाली अतीत के बारे में बताता है। ग्वालियर का किला शहर का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

कान्हा नेशनल पार्क

कान्हा नेशनल पार्क मंडला जिले में स्थित है,कान्हा नेशनल पार्क राजसी बाघ के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों का घर है। पार्क में 300 से अधिक प्रजातियों के साथ कई प्रकार के वन्यजीव और कई पक्षी जीवन हैं। इस उद्यान की सबसे खास बात यह है कि यह मध्य प्रदेश में स्थित मध्य भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है और इस उद्यान का नाम एशिया के सर्वश्रेष्ठ उद्यानों की सूची में शामिल है।

भेड़ाघाट पर्यटन स्थल

भेड़ाघाट मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। भेड़ाघाट धुंआदार झरने के लिए जाना जाता है, जो पानी का एक विशाल झरना है जो 98 फीट की ऊंचाई से गिरता है। भेड़ाघाट मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक जबलपुर के नजदीक है ,भेड़ाघाट अपनी संगमरमर की चट्टानों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है।

खजुराहो

खजुराहो मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत छोटा शहर है, जो मध्यकालीन भारतीय वास्तुकला और संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। मध्य प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध खजुराहो अपने मंदिरों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यूनेस्को ने यहां के मंदिरों को भी वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया है। खजुराहो मध्य प्रदेश के अति प्राचीन पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की बारीक नक्काशी और बेहतरीन मूर्तियां बेहद खूबसूरत हैं।

पंचमढ़ी

पचमढ़ी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। मध्य प्रदेश का यह एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सतपुड़ा की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित होने के कारण सतपुड़ा की रानी के रूप में विश्व प्रसिद्ध है। पचमढ़ी के घने जंगलों, बड़े झरनों, शुद्ध स्वच्छ पानी के तालाबों, औपनिवेशिक शैली की वास्तुकला में बने आकर्षक चर्चों को देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं।

उदयगिरि की गुफ़ाएँ

उदयगिरी की गुफाओं के बारे में बताया जाता है कि ये 10 वीं शताब्दी में जब उदयगिरी विदिशा धार के परमारों के हाथ में आ गया, तो राजा भोज के पौत्र उदयादित्य ने अपने नाम से इस स्थान का नाम उदयगिरि रख दिया । उदयगिरि में कुल मिला कर 20 गुफाएँ हैं।इन्ही गुफाओं को काटकर छोटे- छोटे कमरों के रूप में बनाया गया है।

ओरछा

ओरछा मध्य प्रदेश में बेतवा नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक शहर है, जो अपने भव्य महलों और जटिल नक्काशीदार मंदिरों के लिए जाना जाता है। बुंदेला युग की याद दिलाने वाला मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने वाला “ओरछा” भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इतिहास के शौकीनों के घूमने के लिए ओरछा को मध्य प्रदेश की सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। जब भी आप ओरछा जाएंगे तो आपको यहां के विभिन्न ऐतिहासिक स्थान, मंदिर, किले और अन्य पर्यटक आकर्षण देखने को मिलेंगे, जहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं।