जन्नत से कम नहीं है Odisha की ये जगहें, देखकर हो जायेंगे मंत्रमुग्ध
हम सब हिमाचल,राजस्थान या UP की बेस्ट जगहों के बारे में तो जानते ही है पर आज हम Odisha की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी खूबसीरति आपका मन मोह लेगी
हम सब हिमाचल,राजस्थान या UP की बेस्ट जगहों के बारे में तो जानते ही है पर आज हम Odisha की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी खूबसीरति आपका मन मोह लेगी
ओडिशा पर्यटन स्थल भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो अपने आकर्षित समुद्री तटो, दर्शनीय मंदिरों, खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए पूरे भारत में बेहद लोकप्रिय है। ओडिशा को भारत का खजाना और भारत का सम्मान भी कहा जाता है। जगन्नाथ पूरी मंदिर और कोणार्क का सूर्य मंदिर ओडिशा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है।
''मंदिरों का शहर'' के रूप में जाना जाने वाला, भुवनेश्वर ओडिशा में घूमने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। ओडिशा राज्य की राजधानी के रूप में जाना जाने वाला यह स्थान लंबे समय तक राजा शिशुपाल के शासन में था। यह इतिहास, विरासत और शहरीकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस जगह में आपको अद्भुत मंदिर और उनपर किया गया काम, वन्यजीव अभयारण्य, गुफाएं आदि कई भव्य चीजें देखने को मिल जाएंगी।
पुरी पूर्वी भारत में ओडिशा राज्य में स्थित एक खूबसूरत शहर है, जो राजधानी से सिर्फ 60 किलोमीटर दूर है। ओडिशा के पुरी में कई खूबसूरत मंदिर मौजूद हैं और यही वजह है की ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर को मंदिरों की नगरी कहा जाता है। अगर आप किसी समुद्री जगह पर छुट्टियां मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको एक बार पुरी जरूर जाना चाहिए।
कोणार्क प्राचीन कला और मूर्तिकला का केंद्र है और ओडिशा का सबसे अच्छा गंतव्य भी है। भारत के सात अजूबों में से एक कोणार्क सूर्य मंदिर की नक्काशी को देखने के लिए यहां साल भर पर्यटकों की भीड़ जमा रहती है। अ
प्रकृति प्रेमियों के लिए जेपोर ओडिशा के सबसे देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। जेपोर शहर 16 वीं शताब्दी में सूर्यवंशी राजवंश द्वारा स्थापित किया गया था। पूर्वी घाट पर्वतमाला के बीच स्थित, जेपोर, उड़ीसा में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है
देश के सबसे महत्वपूर्ण और सबसे पुराने बंदरगाहों में से एक, ऐतिहासिक पारादीप जगतसिंहपुर जिले में स्थित है। पारादीप का तटीय परिदृश्य खूबसूरत समुद्र तटों, घने जंगल, झरनों और किलों के साथ भरा पड़ा है।
इसे 12वीं शताब्दी में गंगा राजवंश के शासक द्वारा बनवाया गया था। रथ-यात्रा का सबसे प्रसिद्ध त्योहार यहां आयोजित किया जाता है। यहां पूजे जाने वाले मुख्य देवताओं में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा हैं। लोग भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए ओडिशा जरूर जाते हैं। ये मंदिर चार धाम यात्रा में भी आता है : पुरी, द्वारिका, रामेश्वरम और बद्रीनाथ।