किडनी खराब होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, आप हो जाएँ सावधान
किडनी हमारी शरीर का एक बहुत जरूरी आंग है और आज कल इसके खराब होने के मामले बहुत सामने आ रहे है | क्या आप जानते है की किडनी खराब होने से पहले आपको ये संकेत मिलते हैं | आइये जानते हैं
किडनी हमारी शरीर का एक बहुत जरूरी आंग है और आज कल इसके खराब होने के मामले बहुत सामने आ रहे है | क्या आप जानते है की किडनी खराब होने से पहले आपको ये संकेत मिलते हैं | आइये जानते हैं
किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। अगर किडनी में थोड़ी सी भी गड़बड़ी आ जाए, तो इससे शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित होते हैं।
ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन कभी भी किडनी अचानक खराब नहीं होती है। किडनी फेल होने से कुछ दिन पहले शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं।
बिना काम किए भी हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना किडनी फेल होने का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर नहीं कर पाती है, तो इससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
किडनी में खराबी आने पर पेशाब के रंग और मात्रा में बदलाव आ सकता है। बार-बार पेशाब आना, गहरे पीले रंग का पेशाब आना, पेशाब में झाग आना, पेशाब में बदबू आना या पेशाब करते समय दर्द और जलन महसूस होना जैसे लक्षण किडनी फेलियर का संकेत हो सकते हैं।
जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से पैरों, टखनों, हाथों और चेहरे पर सूजन आ सकती है। इसे मेडिकल भाषा में एडिमा कहते हैं। अगर आपको भी बिना स्पष्ट कारण शरीर के किसी अंग में सूजन नजर आ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह किडनी फेलियर का लक्षण हो सकता है।
सुबह उठते ही उल्टी और मतली जैसे लक्षण महसूस होना भी किडनी फेलियर का संकेत हो सकता है। ऐसा शरीर में टॉक्सिंस का स्तर बढ़ने के कारण होता है। इस स्थिति में व्यक्ति को भूख नहीं लगती है और कुछ खाने का मन नहीं करता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
त्वचा में अत्यधिक खुजली या सूखापन भी किडनी फेल होने का संकेत हो सकता है। दरअसल, किडनी खराब होने के कारण शरीर में मिनरल्स और पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे त्वचा में खुजली, सूखापन और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं।