इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,बिक्री में बना नंबर वन

आज बहुत सारे ग्राहक एलेक्ट्रिक स्कूटरों को खरीद रहे हैं और आपको मार्किट में बहुत सारी कंपनियों के स्कूटर मिल जायेंगे पर इस स्कूटर ने बाकी स्कूटरों को फेल कर दिया है | आइये जानते हैं

टीवीएस मोटर्स को अगस्त 2024 में सालाना आधार पर 13.23% की शानदार ग्रोथ मिली। कंपनी ने पिछले महीने 3.91 लाख गाड़ियां बेचीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 3.45 लाख यूनिट का था। कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब (TVS iQube) भी कंपनी की ग्रोथ में अहम रोल निभा रहा है।

ले महीने आईक्यूब की 24,779 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2023 में इसकी 23,887 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 892 ग्राहक ज्यादा मिलेगा। इसे सालाना आधार पर 3.73% की ग्रोथ मिली। कंपनी की कुल बिक्री में इसका मार्केट शेयर 6.54% रहा।

आईक्यूब के इस साल के सेल्स डेटा पर नजर डालें तो इसे अगस्त में अब तक की सबसे ज्यादा यूनिट बिकी हैं। खास बात ये है कि साल 2023 में भी अगस्त में ही इसकी सबसे ज्यादा यूनिट बिकी थीं। कुल मिलाकर इस साल जनवरी से अगस्त तक इसकी 139,676 यूनिट बिकी चुकी हैं। जबकि, 2023 के इन 8 महीने के दौरान इसकी 118,850 यूनिट बिकी थीं। इस हिसाब से आईक्यूब की सेल इस साल बढ़ रही है।

आईक्यूब की रेंज और डेली खर्च

TVS मोटर्स ने iQube के ऑफिशियल पेज पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरक खर्च को समझाया है। कंपनी का कहना है कि पेट्रोल गाड़ी में प्रति लीटर 100 रुपए खर्च करने होते हैं। ऐसे में पेट्रोल स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च करीब 1 लाख रुपए आता है।

जबकि उसके iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च 6,466 रुपए आता है। साथ ही, GST की सेविंग होती है। सर्विस और मेंटेनेंस का खर्च भी बचता है। इस तरह 50,000Km पर iQube 93,500 रुपए की बचत करता है।

TVS ने इस बात का भी दावा किया है कि iQube को सिंगल चार्ज करने का खर्च 19 रुपए है। इसका iQube ST मॉडल 4 घंटे और 6 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसके बाद इसे 145Km तक चलाया जा सकता है। यानी आप डेली 30Km चलते हैं, तब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सप्ताह में 2 बार चार्ज करना होगा।

दो बार चार्ज करने का खर्च 37.50 रुपए होगा। यानी महीने का खर्च औसतन 150 रुपए होता है। यानी हर दिन का खर्च 3 रुपए होगा। वहीं, दो बार चार्जिंग पर इसकी रेंज 290Km हो जाएगी। यानी आप इस खर्च पर हर दिन औसतन 30Km आराम से चल सकते हैं।