ये है बेस्ट Cooking Oil , खाना बनाने से पहले जान लें

खाना बनाने के लिए कुकिंग आयल सबसे जरूरी चीज है और आज हम बहुत सारे तरह के तेल का इस्तेमाल करते हैं | आज हम आपको बेस्ट कुकिंग ऑयल्स के बारे में बताने जा रहे हैं | आइये जानते है

खाना पकाने के लिए तेल का इस्तेमाल तो होता ही है। हालांकि इसमें कुछ तेल ऐसे होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और कुछ तेल स्वास्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे तेल (Best and Worst Cooking Oils) के बारे में जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं और कुछ सेहत के लिए नुकसानदेह हैं।

ब बात खाना बनाने की आती है, तो ये जानना जरूरी है कि आप कौन-सा तेल इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका असर सिर्फ खाने के स्वाद पर ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत पर भी पड़ता है। हर तेल का अलग स्मोक पॉइंट होता है, यानी एक तापमान पर पहुंचने के बाद वो ब्रेकडाउन होने लगता है। हर तेल का अलग स्मोक पॉइंट होता है, जिसके बाद उसे गर्म नहीं करना चाहिए। नहीं तो सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

जैतून का तेल

खाना पकाने के लिए जैतून का तेल सबसे अच्छा और फायदेमंद तेल है ये अनेकों गुणों से युक्त होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पोलिफेनाल और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, ऑलिव ऑयल वर्जिन यानी शुद्ध हो, तो ज्यादा बेहतर माना जाता है।

एवोकाडो तेल

खाना पकाने के लिए एवोकाडो तेल अच्छा विकल्प है। इसमें हमारे शरीर के लिए जरुरी मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं।

सूरजमुखी का तेल

विटामिन-ई से भरपूर सूरजमुखी का तेल खाना पकाने के लिए बहुत अच्छा तेल है। इसमें पाया जाने वाला पॉलीअनसैचुरेटेड फैट उम्र के साथ कमजोर हो रही हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है। विटामिन-ई स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

कैनोला तेल

कैनोला तेल भी खाना पकाने के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें किसी भी वनस्पति तेल की तुलना में सबसे कम सैचुरेटेड फैट्स होते हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल मुख्य रूप से एक सैचुरेटेड फैट होता है। इसलिए इसे न के बराबर ही इस्तेमाल करना चाहिए। हो सके तो इसका इस्तेमाल नहीं करना ही बेहतर होता है।