ये है South Delhi के सबसे पॉश इलाके, करोड़ों में है एक एक घर की कीमत

दिल्ली में वैसे तो घर खरीदना आज के समय में एक आम इंसान के लिए काफी मुश्किल है पर आज हम South delhi के ऐसे इलाके के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ पर एक करोड़पति भी घर नहीं खरीद सकता

House on rent

दिल्‍ली पॉश इलाकों के साथ 30 अरबपतियों का घर भी है। साउथ दिल्‍ली में ऐसी तमाम कॉलोनी है, जहां घर की कीमत 13 करोड़ रुपए से शुरू होती है। अगर आप यहां रेंट पर मकान लेना चाहें, तो हर महीने 35, 000 रुपए का किराया भरना पड़ेगा। आइए जानते हैं साउथ दिल्‍ली के 6 पॉश एरिया के बारे में।

Expensive house

दिल्‍ली में कई पॉश इलाके तो ऐसे हैं, जिनमें पिन कोड होते हैं। दिल्‍ली में ऐसा ही एक एरिया है साउथ दिल्‍ली। यहां ऐसीतमामकॉलेनी हैं, जहां झार नहीं बंगले और कोठियां हैं, इनकी कीमत ही करोड़ों से शुरू होती है और अगर लग्जरी लाइफ जीने के लिए आपने इस कॉलोनी में रेंट पर मकान लिया, तो आप लुट जाएंगे। आइए जानते हैं साउथ दिल्‍ली की 5 सबसे पॉश कॉलोनी के बारे में।

शांतिनिकेतन

साउथ दिल्‍ली में पॉश एरिया के मामले में शांति निकेतन का नाम सबसे पहले आता है। यह जगह ऐसी है कि इसे देखते ही दिल खुश हो जाए। यहां आपको फिल्‍मों जैसे घर देखने को मिलेंगे। शुरुआत में यह कॉलोनी सरकारी अधिकारियों के लिए बसाई गई थी, लेकिन आज यह दिल्‍ली का जाना माना नाम है। इसके पास चाणक्‍यपुरी और वसंत बिहार जैसे इलाकों ने इसकी डिमांड बढ़ा दी है। कई इंडस्‍ट्रीयलिस्‍ट यहां रहते हैं। अगर आप भी दिल्‍ली में रहने का ठिकाना ढूंढ रहे हैं, तो यह अच्‍छी जगह है। यहां प्रॉपर्टी की कीमत 5 करोड़ से शुरू होती है, जो 80 करोड़ तक जा सकती है।

हौज खास

हौंज खास साउथ दिल्ली की रेप्‍यूटेटिड कॉलोनी है। यहां पर बने शॉपिंग मॉल और हैंगआउट एवेन्‍यू के कारण लोगों के बीच यह जगह कॉफी पॉपुलर हो गई है। यहां एक से बढ़कर एक बंगले हैं। आप 2 करोड़ से लेकर 78 करोड़ तक के मकान यहां खरीद सकते हैं। अगर आप रेंट पर घर लेने की सोच रहे हैं, तो एक रूम और किचन का किराया ही 15000 चुकाना पड़ेगा। जबकि लक्‍जरी मकान का किराया 10 लाख रुपए तक जा सकता है।

सफदरजंग

सफदरगंज भी साउथ दिल्‍ली का रिहायशी इलाका है। यह कॉलोनी कई मशहूर हस्तियां और राजनेताओं का घर भी है। यहां कई एनआरआई भी रहते हैं। यहां रहना आपकी लाइफ को आसान और लक्‍जीरिसया बना देता है। मेट्रो स्‍टेशन पास होने की वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिलने में कोई दिक्कत नहीं होती। क्‍योंकि यहां से सबकुछ बहुत पास है, फिर भले ही हॉस्पिटल हो, स्‍कूल हो या फिर मार्केट। इसके अलावा यहां कुछ महंगे लाउंज, कैफे और सैलून भी हैं। अगर आप यहां 2 बीएचके मकान देख रहे हैं, तो इनकी कीमत 1 करोड़ से शुरू होती है, जो 50 करोड़ तक जा सकती है।

न्‍यू फ्रेंड्स कॉलोनी

साउथ दिल्‍ली के पॉश इलाकों में न्‍यू फ्रेंड्स कॉलोनी का नाम भी आता है। यहां आसपास में साउथ कैंपस और जामिया मिलिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी के कुछ कॉलेजेस भी पैदल दूरी पर ही हैं। इस एरिया की मथुरा रोड से अच्छी कनेक्टिविटी है। अगर आप लक्‍जरी लाइफस्टाइल जीना चाहते हैं, तो यहां घर , प्‍लॉट, अपार्टमेंट और खुद के लिए विला खरीद सकते हैं। यहां अपार्टमेंट करोड़ों में और किराए के घर लाखों में मिलते हैं।

गोल्‍फ लिंक्‍स

साउथ दिल्‍ली में एक और पॉश एरिया हॅै, जिसे गोल्‍फ लिंक्‍स नाम से जाना जाता है। खान मार्केट से पैदल दूरी पर गोल्‍फ लिंक दिल्ली का फेमस एरिया में से एक है। इस इलाके में रईस लोग रहते हैं। हाल ही में पेटीएम के संस्‍थापक विजय शेखर शर्मा ने लुटियन्‍स दिल्‍ली के इस हिस्‍से में 82 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है। इस रोड पर दोनों तरफ पेड़ और पीछे की तरफ बंगले बने हुए हैं।