सरोजनी नगर से भी सस्ती है ये मार्किट, 100 रूपए में मिलते है कपड़े
दिल्ली की सरोजनी मार्किट देश भर में सस्ते कपड़े के लिए फेमस है, पर आज हम आपको एक ऐसी मार्किट के बारे में बताने जा रहे है जहां पर बहुत सस्ते में कपड़े मिल जाते हैं
दिल्ली की सरोजनी मार्किट देश भर में सस्ते कपड़े के लिए फेमस है, पर आज हम आपको एक ऐसी मार्किट के बारे में बताने जा रहे है जहां पर बहुत सस्ते में कपड़े मिल जाते हैं
इंदौर जा रहे हैं, तो यहां के राजवाड़ा मार्केट को जरूर एक्सप्लोर करें। हर एज ग्रुप के लिए यहां कुछ न कुछ है। यहां आपको कई चीजें सस्ते दामों में मिल जाएंगी। शॉपिंग के दौरान यहां का सराफा बाजार जरूर विजिट करना चाहिए। यहां आप जीभर के खाने-पीने का स्वाद ले सकती हैं।
अगर आप इंदौर घूमने जाएं, तो यहां के राजवाड़ा मार्केट को एक्सप्लोर करना ना भूलें। इस मार्केट में आपको कपड़ों से लेकर ज्वेलरी, फुटवियर, एक्सेसरीज सबकुछ बहुत किफायती दामों पर मिल जाता है। तो आइए जानते हैं इंदौर के राजवाड़ा मार्केट से जुड़ी बातें।
नाम सुनकर ही आपको राजशाही जैसा महसूस हो रहा होगा। इसका नाम राजवाड़ा इसलिए पड़ा,क्योंकि यह बाजार राजवाड़ा पैलेस के पास लगता है। रजवाड़ा पैलेस मराठा साम्राज्य के होलकर राजवंश की विरासत है। इसके अलावा यह पैलेस शहर के प्राचीन इहितहास को भी दर्शाता है। राजवाड़ा में भी कई अलग-अलग मार्केट हैं, जहां लेडीज हाे या जेंट्स सभी की जरूरत का सामान सस्ते में मिल जाता है।
अगर आप इंदौर गई हैं और शॉपिंग करना चाहती हैं, तो रजवाड़ा मार्केट बेस्ट है। यहां आपको समर कुर्तीज का कलेक्शन बहुत अच्छा मिल जाएगा। सस्ते से लेकर महंगी कुर्ती तक आप इस मार्केट से खरीद सकते हैं। कुर्ती का दाम मात्र 200 रुपए से शुरू होता है। अगर आप साड़ी खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत भी 200 रुपए से शुरू होकर 1000-1200 रूपए तक जाती है। अगर आप किसी डिजाइनर ड्रेस की तलाश में हैं, तो यहां आपका प्रति मीटर के हिसाब से थान भी मिल जाएगा। जिससे आप अपने लिए डिजाइनर आडटफिट स्टिच करा सकती हैं।
इस मार्केट की अच्छी बात है कि यहां कई जगह कपड़ों की सेल लगती है। जिसमें लेडीज, जेंट्स और बच्चों के कपड़े आधे दाम में मिल जाते हैं। इनकी क्वालिटी भी अच्छी होती है। हालांकि, यह कपड़े ब्रांड नहीं होते, लेकिन ग्राहक को क्वालिटी को लेकर कोई समझौता नहीं करना पड़ता। यहां आपको सेल में 100-200 रुपए में टी शर्ट, शर्ट, टॉप, पैंट मिल जाएंगी। वेस्टर्न वियर के लिए यहां बड़ी-बड़ी शॉप भी हैं।
राजवाड़ा मार्केट कपड़ों के अलावा ज्वेलरी के लिए बहुत फेमस है। यहां अक्सर दोपहर में महिलाएं ज्वेलरी की शॉपिंग करती हुई दिख जाएंगी। ट्रेडिशनल हो या फैंसी, हर तरह की ज्वेलरी आप यहां से खरीद सकते हैं, वो भी मन माफिक दामों में। दुल्हन के लिए शॉपिंग करनी हो, तो यहां आपको महंगी से लेकर सस्ती और टिकाऊ ज्वेलरी भी मिल जाएगी।
राजवाड़ा मार्केट सोमवार को दिन बंद रहता है। इसके अलावा 26 जनवरी, 15 अगस्त, होली, रंगपंचमी , दिवाली पर भी मार्केट नहीं खुलता। अन्य दिनों में आप शॉपिंग करने यहां जा रही हैं, तो रात 9 बजे तक का इंतजार जरूर करें। क्योंकि 9 बजे से राजवाड़ा के पास लगता है सराफा बाजार। यहां खाने-पीने के स्टॉल लगना शुरू हो जाते हैं। लोग रात 2 बजे तक भी खाने- पीने का मजा लेते हैं। मार्केट सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। यदि आप शॉपिंग पर जाने की सोच रही हैं, तो शाम 4 से 7 बजे तक का समय बेस्ट है।