ग्राहकों की पहली पसंद बनी ये SUV , सेफ्टी में मिले है 5 स्टार
आज हर SUV ग्राहक सबसे पहले इस गाडी को ही खरीदना चाहता है और आंकड़ों के मुताबिक हर 100 में से 74 ग्राहक इसी गाड़ी को खरीद रहे हैं | आइये जानते हैं इस गाडी के बारे में विस्तार से
आज हर SUV ग्राहक सबसे पहले इस गाडी को ही खरीदना चाहता है और आंकड़ों के मुताबिक हर 100 में से 74 ग्राहक इसी गाड़ी को खरीद रहे हैं | आइये जानते हैं इस गाडी के बारे में विस्तार से
महिंद्रा के लिए XUV700 हॉट केक का काम कर रही है। इस SUV की डिमांड इतनी ज्यादा है कि डिलीवरी के लिए लोगों को सालभर भी इंतजार करना पड़ा है। कंपनी ने इसे 14 अगस्त, 2021 को लॉन्च किया था।
महिंद्रा के लिए XUV700 हॉट केक का काम कर रही है। इस SUV की डिमांड इतनी ज्यादा है कि डिलीवरी के लिए लोगों को सालभर भी इंतजार करना पड़ा है। कंपनी ने इसे 14 अगस्त, 2021 को लॉन्च किया था। यानी ये 3 साल का सफर तय कर चुकी है। इन 3 साल के दौरान घरेलू बाजार में इसने सेल्स के कई रिकॉर्ड भी कायम किए हैं।
कंपनी ने जुलाई 2024 के आखिर तक XUV700 की 1,96,971 यूनिट बेची हैं, जिसमें फाइनेंशियल ईयर 2025 के पहले 4 महीनों में 24,839 यूनिट्स भी शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 13.99 से 25.14 लाख रुपए हैं।
खास बात यह है कि डीजल XUV700 की डिमांड सबसे ज्यादा है। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जुलाई 2024 की अवधि में बेची गई 24,839 यूनिट में से डीजल वैरिएंट की हिस्सेदारी 18,431 यूनिट या 74 प्रतिशत थी। जबकि पेट्रोल वैरिएंट की हिस्सेदारी 6,408 यूनिट या 26 प्रतिशत थी। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में डीजल मॉडल की मांग में वृद्धि हुई है, जिसमें ईंधन की हिस्सेदारी कुल बिक्री का 70.7 प्रतिशत है।
फाइनेंशियल ईयर 2024 में XUV700 ने 79,398 यूनिट की बिक्री देखी, जो कि साल-दर-साल 19 प्रतिशत अधिक थी। यह अब तक का इसका सबसे अच्छा फाइनेंशियल ईयर था। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह 11 कार्यकारी मिडसाइज SUV में दूसरे स्थान पर रही, जो कि महिंद्रा की लीडर स्कॉर्पियो (1,41,462 यूनिट) से पीछे थी। वास्तव में, XUV700 की बिक्री महिंद्रा की फाइनेंशियल ईयर 2024 की कुल बिक्री का 27 प्रतिशत है।

महिंद्रा XUV700 को 5 और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में खरीद सकते हैं। इसमें कई पावरट्रेन ऑप्शन भी मिलते हैं। इसके कुल 44 वैरिएंट आते हैं। इसमें 19 पेट्रोल और 25 डीजल शामिल हैं। पेट्रोल XUV700 में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड mStallion इंजन लगा है, जो 200hp और 380Nm का शानदार टॉर्क पैदा करता है, और 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक के साथ आता है। वहीं, डीजल में XUV700 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन के लिए दो अलग-अलग ट्यून के साथ उपलब्ध है। ग्लोबल NCAP में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।